फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himalaya Day 2020 Vice President said make nature conservation a mass movement do not compromise with the environment

हिमालय दिवस 2020ः उपराष्ट्रपति ने कहा-प्रकृति संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं, पर्यावरण से न हो समझौता

Thu, 10 Sep 2020 02:15 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Himalaya Day 2020 Vice President said make nature conservation a mass movement do not compromise with the environment
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू - फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रकृति संरक्षण को जनांदोलन बनाने की अपील करते करते हुए सभी नागरिकों विशेषकर युवाओं से सक्रिय रूप से इसका हिस्सा बनने को कहा है। ‘हिमालय दिवस’ पर बुधवार को वेबिनार को संबोधित करते हुए नायडू ने विकास के चक्र को इस तरह से पुनर्जीवित करने का आह्वान किया ताकि मनुष्य और प्रकृति साथ पनपे और मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि हिमालय अमूल्य खजाने का घर है और हमें इसके संरक्षण व सुरक्षा पर जोर देना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लिखी पुस्तक संसद में हिमालय की प्रति वर्चुअल तौर पर उपराष्ट्रपति को भेंट की गई।
विज्ञापन


नाजुक हिमालयी पारिस्थितिक तंत्र के सामने मौजूद खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए नायडू ने कहा, पर्यावरण की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए। अगर हिमालय नहीं होगा तो भारत एक रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगा। ये पहाड़ी इलाका न सिर्फ भारत को सेंट्रल एशिया से आने वाली बर्फीली और सूखी हवाओं से बचाता है, बल्कि यह मानसूनी हवाओं को रोककर उत्तर भारत में होने वाली वर्षा का भी मुख्य कारक है। 54000 ग्लेशियर वाला हिमालय एशिया की 10 नदियों का उद्गम स्थल है। यह आधी मानवता की जीवन रेखा है। इतना ही नहीं, हिमालय में हाइड्रो पावर पैदा करने की अपार क्षमता है, जिससे यह स्वच्छ ऊर्जा का विश्वसनीय स्रोत बन सकता है। इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ग्लेशियर पिघलने पर जताई चिंता
उपराष्ट्रपति ने तेजी से पिघलते ग्लेशियरों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेश्यिर तेजी से पिघल रहे हैं, इससे एक अरब से ज्यादा लोगों के जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है, जो पीने, सिंचाई और ऊर्जा की जरूरतों के लिए इनके पानी पर निर्भर हैं। हम प्रकृति के विनाश को जारी नहीं रख सकते। अगर हम प्रकृति को नजरअंदाज करेंगे या इसका अत्यधिक दोहन करेंगे तो हम अपने भविष्य के खतरे में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय की तारीफ की
नायडू ने कहा, जैविक कृषि नाजुक पारिस्थितिकी में सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। सिक्किम, मेघालय और उत्तराखंड जैसे राज्यों की सराहना की जिन्होंने इस दिशा में प्रगति की है। उन्होंने सरकारों, वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों से जैविक खेती अपनाने में किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed