फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bsf seizes gold worth 17 crore at west bengal border arrests bangladeshi national

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 17 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, कौन है पकड़ा गया तस्कर?

Sun, 06 Sep 2026 05:08 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 06 Sep 2026 05:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की 32वीं बटालियन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ जवानों ने आरोपी के पास से 11.28 किलोग्राम वजन के 89 सोने के बिस्किट बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत 17.40 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
bsf seizes gold worth 17 crore at west bengal border arrests bangladeshi national
बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और बांग्लादेश की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तस्करी के खिलाफ एक बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैद जवानों ने गश्त के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को भारी मात्रा में सोने के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी सोने की एक बड़ी खेप को भारतीय सीमा के भीतर पहुंचाने की फिराक में था। हालांकि, जवानों की सतर्कता की वजह से तस्कर के मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फिर गया।
विज्ञापन


बरामद सोने की कितनी है कीमत और वजन?
बीएसएफअधिकारियों द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम नादिया जिले के हलदारपारा बॉर्डर आउटपोस्ट के पास यह पूरी कार्रवाई की गई। इस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफकी 32वीं बटालियन के पास है। जब जवानों ने बांग्लादेशी नागरिक को घेरकर उसकी तलाशी ली, तो उनके पास से कुल 89 सोने के बिस्किट बरामद किए गए। जब इस जब्त किए गए सोने का वजन कराया गया, तो वह 11.28 किलोग्राम से अधिक निकला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त सोने की कुल अनुमानित कीमत करीब 17.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का बीएसएफ ने क्या किया?
सोने की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद बीएसएफके अधिकारियों और जवानों ने तुरंत उस बांग्लादेशी नागरिक को अपनी कस्टडी में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ और शुरुआती कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बीएसएफ ने आरोपी तस्कर और बरामद किए गए सोने के बिस्किटों को आगे की जांच के लिए राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को सौंप दिया है। अब डीआरआई की टीम इस बात का पता लगा रही है कि सोने की इतनी बड़ी खेप को भारत में किस सिंडिकेट तक पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन से बड़े तस्कर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब कारनामा: कोटा में भगवान हनुमान बने मतदाता, वोटर लिस्ट में लगी फोटो; अब जगदीश की तलाश में जुटा प्रशासन



तस्करी रोकने के लिए सीमा पर क्या कदम उठाए गए?
पश्चिम बंगाल से लगती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा पार से होने वाले अपराधों, घुसपैठ और खासकर सोने की तस्करी को रोकने के लिए बीएसएफ ने व्यापक रणनीति बनाई है। बीएसएफकी 32वीं बटालियन ने अपने इलाके में विशेष सतर्कता टीमों और एंटी-स्मगलिंग दस्तों की तैनाती कर रखी है। ये टीमें दिन-रात सीमावर्ती इलाकों में गश्त करती हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखती हैं। इसी कड़ी निगरानी का नतीजा है कि सीमा पर तस्करों के नेटवर्क को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है और तस्करी की कोशिशों को समय रहते नाकाम बनाया जा रहा है।



बीएसएफ बटालियन ने अब तक कितना सोना जब्त किया?
आंकड़ों पर नजर डालें तो सीमा सुरक्षा बल की इस बटालियन का तस्करी के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, अगस्त 2023 से लेकर अब तक के आंकड़ों को देखें तो अकेले इसी बटालियन ने सीमावर्ती इलाकों से कुल 120 किलोग्राम से भी ज्यादा सोना जब्त किया है। सीमा पर लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए इस पीले धातु की कुल बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक है। यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि सीमा पर बीएसएफ का शिकंजा कितना मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed