फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Election 2022 Voting: Check Poll Timing, Full Details Total Seat Full list of constituencies

Himachal Election 2022: 68 सीटों पर वोटिंग, 10 बिंदुओं में मतदान के समय से जरूरी दस्तावेज तक जानें सबकुछ

Sat, 12 Nov 2022 05:28 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 12 Nov 2022 05:28 AM IST
सार

आज मतदान का समय कब से कब तक है? इस चुनाव में कुल कितने मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे? मतदान के लिए चुनाव आयोग ने क्या तैयारियां की हैं? आइए जानते हैं....
 

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Voting: Check Poll Timing, Full Details Total Seat Full list of constituencies
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर आज चुनाव है। इस चुनाव में कुल 412 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 35 सीटों की जरूरत है। पिछली बार यानी 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल करके सरकार बनाई थी। उस वक्त कांग्रेस को 21, सीपीएम को एक सीट पर जीत मिली थी। दो सीटें अन्य के खाते में गईं थीं। 
विज्ञापन


आज मतदान का समय कब से कब तक है? इस चुनाव में कुल कितने मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे? मतदान के लिए चुनाव आयोग ने क्या तैयारियां की हैं? आइए जानते हैं....
विज्ञापन

 

1. कितने बजे शुरू होगी वोटिंग? कब तक डाल सकेंगे वोट? 
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी और शाम पांच बजे तक आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।
 

2. कितने मतदाता डालेंगे वोट? 
इस बार मतदाता सूची में कुल 55 लाख 74 हजार 793 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। इनमें 28 लाख 46 हजार 201 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 27 लाख 28 हजार 555 महिलाएं हैं। 37 मतदाता थर्ड जेंडर में आते हैं। 
 
विज्ञापन

3. पहली बार कितने वोटर्स डालेंगे वोट? 
18 से 19 साल के कुल 1.86 लाख वोटर्स हैं। इनमें 1.01 लाख पुरुष और 85 हजार 463 महिलाएं हैं। छह वोटर्स थर्ड जेंडर की श्रेणी में आते हैं। 
 

4. 100 साल से अधिक के वोटर्स भी डालेंगे वोट
1,181 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। इनमें 414 पुरुष और 767 महिलाएं हैं। वहीं, 1.22 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जिनकी उम्र 80 से 99 साल के बीच है। इनमें 52,928 पुरुष और 67,966 महिलाएं हैं। 
 

5. कितने मतदान केंद्र बनाए गए? 
सूबे में कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 646 शहरी इलाकों में हैं, जबकि 7,235 ग्रामीण इलाकों में हैं। 

 

6. दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर वोटिंग 
इस बार दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर मतदान केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र लाहौल और स्पीति में 15,256 फीट पर टशीगंग में स्थित है। यहां की कुल आबादी 75 है, जिसमें 52 लोग मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। पिछले साल हुए मंडी लोकसभा उपचुनाव में यहां 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा 10 से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर कुल 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12 हजार फीट से ऊपर 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 894 मतदाता हैं। सबसे अधिक 1,04,486 मतदाता सुलह विधानसभा क्षेत्र में हैं, वहीं सबसे कम लाहौल और स्पिति विधानसभा क्षेत्र में 24,744 मतदाता हैं। 
 

7. इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकेंगे वोट

1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड। 
 

8. मतदाता सूची में कैसे अपना नाम देख सकते हैं? 
मतदाता अपने नाम और पोलिंग बूथ की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) या फिर नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर देख सकते हैं। 
 

9. नतीजे कब आएंगे? 
हिमाचल प्रदेश में मतगणना आठ दिसंबर को होगी। आठ दिसंबर की शाम तक ही सारे विधानसभा के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसी दिन गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी होने हैं। 
 

10. पिछली बार चुनाव में क्या हुआ था?
पिछली बार, हिमाचल में विधानसभा चुनाव 9 नवंबर, 2017 को हुए थे, जहां भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं और पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाई थी। तब कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज सकी थी। मौजूदा वक्त में भाजपा के पास 43 जबकि कांग्रेस के पास 22 विधायक हैं, वहीं सीपीआईएम का एक और दो निर्दलीय विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed