{"_id":"571006684f1c1ba63d4a6ef2","slug":"high-speed-train-in-india-will-be-like-airbus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंग रूप से लेकर सुविधाओं तक एयरबस जैसी होगी हाई स्पीड ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रंग रूप से लेकर सुविधाओं तक एयरबस जैसी होगी हाई स्पीड ट्रेन
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 02:36 AM IST
सार
- इस हाई स्पीड ट्रेन में सभी तरह की सुविधा ऑन बोर्ड मिलेगी
- ट्रेन व सीटों का कलर होगा डिफरेंट
- बायोवैक्यूम टॉयलेट, टचलेस वॉटर टैप व नहाने के लिए शॉवर, जीपीएस से मिलेगी स्टेशन की जानकारी
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आप बेहतर विमान सेवा में शुमार एयरबस जैसी सुविधाओं के साथ ट्रेन में भी सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन में न तो आपको थकान महसूस होगी और न ही आपका मन ऊबेगा। रफ्तार भी ऐसी होगी जो आपको कम समय में एक राज्य की राजधानी से दूसरे राज्य की राजधानी तक पहुंचा देगी। इस ट्रेन में सभी सुविधाएं ऑनबोर्ड होगी। मेट्रो की तर्ज पर ट्रेन चलने के साथ ही इसके दरवाजे स्वयं बंद होंगे जबकि सुरक्षा की दृष्टि से प्लेटफॉर्म पर दो दरवाजों के बीच शीशे की ग्रिल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
सरकार की भविष्य की रेलगाड़ी कैसी होगी इसका खाका तैयार कर लिया गया है। रेल बजट में घोषित तेजस ट्रेन जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कॉन्सेप्ट वाली ट्रेनों में शुमार है, रेल यात्रा के भविष्य की झलक पेश करेगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के मॉडल को तैयार कर लिया है। इस मॉडल के प्रारूप को अब रेल कोच फैक्ट्री तैयार करेगा। दिल्ली सहित प्रदेश की छह राजधानियों के रूटों पर सबसे पहले इस ट्रेन को चलाने की योजना है।
विज्ञापन
तेजस ट्रेन मेट्रो ट्रेन की तरह ही ऑटोमेटिक डोर से लैस होगी। ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकेगी तो इसका गेट खुद खुलेगा और प्लेटफार्म छोड़ते ही लॉक हो जाएगा। ट्रेन की सीट पर ही आपको लैपटॉप रखने की जगह, चार्जिंग प्वाइंट, हेडफोन कनेक्टर के साथ ही खाने की प्लेट रखने की भी सुविधा मिलेगी। सीट के सामने एलईडी स्क्रीन भी मनोरंजन के लिए लगी होगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का शौचालय किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होगा। बॉयोवैक्यूम टॉयलेट तो होगा ही साथ ही टचलेस वॉटर टैप व नहाने के लिए शॉवर होगा। इसमें सेंसर लगा होगा जिससे आपको पानी के लिए नॉब घुमाने की जरूरत नहीं होगी। हर कोच में जीपीएस बेस एलईडी स्क्रीन लगी होगी जिससे स्टेशन की जानकारी यात्रियों को मिलती रहेगी।
ट्रेन में क्षेत्रीय खान पान का होगा विशेष प्रबंध
इस ट्रेन में ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगी होगी जहां से खाने-पीने की सामग्री यात्री जब चाहे तब ले सकेंगे। सभी प्रकार के व्यंजन इस ट्रेन में यात्रियों को खाने को मिलेंगे। जबकि क्षेत्रीय खान पान का खास ख्याल रखा जाएगा। इस ट्रेन के छत को कुछ इस तरह से तैयार करने की योजना है जो कर्व नहीं होकर फ्लैट हो और भीतर बैठे यात्री को यह आकर्षित करे। इस ट्रेन की सीट व रंग भी अन्य ट्रेनों से अलग तरीके का होगा।
दिल्ली से राज्य के राजधानियों को जोड़ेगी तेजस
रेल बजट में तीन श्रेणी के ट्रेन की घोषणा की गई थी। इसमें हमसफर, उदय व तेजस ट्रेन शामिल है। उदय ट्रेन डबल डेकर ट्रेन होगी तो तेजस हाई स्पीड होने के साथ सुविधा संपन्न होगी। रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की होगी। इस ट्रेन को दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-अहमदाबाद, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-चेन्नई समेत अन्य कई रूट पर चलाने की है।
दिल्ली से राज्य के राजधानियों को जोड़ेगी तेजस
रेल बजट में तीन श्रेणी के ट्रेन की घोषणा की गई थी। इसमें हमसफर, उदय व तेजस ट्रेन शामिल है। उदय ट्रेन डबल डेकर ट्रेन होगी तो तेजस हाई स्पीड होने के साथ सुविधा संपन्न होगी। रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की होगी। इस ट्रेन को दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-अहमदाबाद, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-चेन्नई समेत अन्य कई रूट पर चलाने की है।