फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   high court notice to ahmed patel on gujrat rajya sabha election

राज्यसभा चुनाव: गुजरात हाईकोर्ट ने जारी किया अहमद पटेल को नोटिस

Mon, 21 Aug 2017 07:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 21 Aug 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
high court notice to ahmed patel on gujrat rajya sabha election

गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को बीजेपी कैंडिडेट बलबंत सिंह राजपूत की याचिका पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को नोटिस जारी किया है। बीजेपी नेता ने याचिका के माध्यम से आरोप लगाया है कि इस चुनाव में सभी नियमों का पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया था कि दो अवैध वोटों के बावजूद कांग्रेसी नेता को जीत दे दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के इस मामले में हाईकोर्ट ने दो अन्य विजेता उम्मीदवार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: चुनाव आयुक्त रावत बोले- हर कीमत पर जीतना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजपूत ने दो अन्य कांग्रेस विधायकों के मतों में छूट का दावा करते हुए कहा कि उन्हें विजेता घोषित किया जाना चाहिए था।


गौरतलब है कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अहमद पटेल को विजेता घोषित कर दिया गया था। दरअसल पटेल को जीत के लिए कम से कम 44 वोट चाहिए था और उन्हें कुल उतने ही वोट मिले थे। सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। इस चुनाव में राजपूत को 38 वोट मिले थे।

अपनी याचिका में राजपूत ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ने जब एक बार दोनों मतों को मान्य करार दे दिया, तब आयोग को उस अधिकारी को किसी वोट को स्वीकार करने या रद्द करने के निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed