{"_id":"59966d8f4f1c1b2a4a8b480c","slug":"election-commissioner-o-p-rawat-says-for-winning-elections-parties-do-anything-at-all-cost","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयुक्त रावत बोले- हर कीमत पर जीतना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव आयुक्त रावत बोले- हर कीमत पर जीतना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
चुनावों में जीत हासिल करने की होड़ राजनीतिक पार्टियों में इस कदर हावी होने लगी है कि इस पर चिंता खुद चुनाव आयोग ने जताई है। चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने एक कॉन्फ्रेंस में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: ADR की रिपोर्ट में खुलासा: बिना PAN और पते के BJP ने लिया 705 करोड़ का चंदा
विज्ञापन
उनका बयान उस वक्त आया है जब चुनाव आयोग ने कांग्रेस के दो बागी नेताओं का वोट खारिज किया, जिन्होंने गुजरात की ओर राज्यसभा सदस्य के चुनाव में हिस्सा लिया था। दोनों विधायकों की ओर से बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिए जाने में धांधली का आरोप लगा है और इसी के चलते चुनाव आयोग ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
ओपी रावत ने हिदायत देते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी कामयाब है जब चुनावों में निष्पक्ष और पारदर्शी को अहमियत दी जाए। उन्होंने कहा ये गलत है कि नैतिकता को तार-तार करके चुनाव जीतने के लिए हर कीमत अदा की जाती है।
Trending Videos
बागी विधायकों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
इससे पहले राज्यसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार अहमद पटेल के खिलाफ वोट देने के बाद गुजरात में कांग्रेससे निष्कासित सात विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गुजरात में बागियों पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने नौ अगस्त को विपक्ष के पूर्व नेता शंकर सिंह वाघेला और सात अन्य विधायकों को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग पर पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
कांग्रेस के दो बागी विधायकों राघवजी पटेल और भोलाभाई गोहेल ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है जिनके वोट चुनाव आयोग द्वारा अमान्य किए जाने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार की जीत संभव हो सकी थी।इस्तीफा देने वालों में अमित चौधरी, सी के राउलजी, धर्मेन्द्र सिंह जडेजा और करम सिंह पटेल शामिल हैं।
कांग्रेस के दो बागी विधायकों राघवजी पटेल और भोलाभाई गोहेल ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है जिनके वोट चुनाव आयोग द्वारा अमान्य किए जाने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार की जीत संभव हो सकी थी।इस्तीफा देने वालों में अमित चौधरी, सी के राउलजी, धर्मेन्द्र सिंह जडेजा और करम सिंह पटेल शामिल हैं।