{"_id":"599a18764f1c1b28388b4960","slug":"in-delhi-gujarat-congress-lawmakers-to-meet-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया-राहुल से आज मिलेंगे गुजरात के कांग्रेस विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोनिया-राहुल से आज मिलेंगे गुजरात के कांग्रेस विधायक
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Mon, 21 Aug 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
Congress
हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के साथ बने रहे गुजरात कांग्रेस के विधायक सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे।
विज्ञापन
पार्टी की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोषी ने बताया कि शक्ति सिंह गोहिल समेत चार विधायक शनिवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। 39 विधायक रविवार देर रात दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन
उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी और दूसरे वरिष्ठ नेता भी हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान ये विधायक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का जन्मदिन भी मनाएंगे।
विज्ञापन
सोलांकी ने आगे कहा कि राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल कर हमने लोकतंत्र को बचाया है और इस जीत से खुशी गुजरात के सभी विधायकों ने पार्टी हाईकमान से मिलने की इच्छा जाहिर की है।
खबर है कि नेता दोशी ने कहा आज दिल्ली में गुजरात के सभी 43 विधायक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने अपने अनुभव भी साक्षा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी से मिलने के बाद 23 अगस्त को सभी विधायक आंध्र प्रदेश के तिरुपति का दौरा करेंगे।