फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High alert in Gujarat after surgical strike, the Air Force Command program canceled

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गुजरात में हाई अलर्ट, वायु सेना कमांड ने रद्द किए कार्यक्रम

Fri, 30 Sep 2016 05:02 AM IST
ब्यूरो/एजेंसी/ अहमदाबाद/जयपुर/मुंबई
ब्यूरो/एजेंसी/ अहमदाबाद/जयपुर/मुंबई Updated Fri, 30 Sep 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
High alert in Gujarat after surgical strike, the Air Force Command program canceled
- फोटो : getty

नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना की तरफ से की गई सफलतापूर्वक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गुजरात ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी सीमा से सटे सभी राज्यों और समुद्री सीमाओं को हाई अर्ल्ट कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट कर कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवादियों को करारा जवाब है।

विज्ञापन


भारतीय सेना और नमो सरकार को गुजरात के लोगों की तरफ से बधाई। वहीं, गुजरात के प्रत्येक शहर में लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत किया है और मिठाइयां भी बांटी। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरे गुजरात को हाई अर्ल्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


हमारे जवानों के सफल ऑपरेशन के बाद खासकर सीमावर्ती जिले के पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और तटवर्ती पुलिस स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बकौल पटेल, ‘राज्य के तीन जिलों- कच्छ, बनासकांठा और पाटन की सीमाएं पाकिस्तान के साथ जुड़ी हुई हैं। हमारे अधिकारी बीएसएफ और तट रक्षक गार्ड के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ और तटरक्षक बल के जवान सीमा और समुद्री सीमा के निकट बेहद सतर्क हैं। सीमा के पास के जिलों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दिए हैं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सीमा से सटे 10 किलोमीटर के भीतर के गांवों के लोगों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं। हमारे ग्रामीण सीमा से 25 किलोमीटर दूर चले गए हैं।’

पश्चिमी सीमा भी की फुल प्रूफ, लगाई धारा 144

High alert in Gujarat after surgical strike, the Air Force Command program canceled

उड़ी आतंकी हमले के जवाब में हुई भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद राजस्थान से लगी भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने निगरानी कड़ी कर दी है। यहां जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इधर, राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने जयपुर में राज्य के आला अफसरों की आपात बैठक बुलाकर अलर्ट रहने को कहा है।

संदिग्ध गतिविधियों के आसार व उसे रोकने के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर ने बृहस्पतिवार से सीमावर्ती क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही, सभी लोक सेवक, राजकीय कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि सेना के अफसरों से सेना की कार्रवाई से पश्चिमी सीमा पर भविष्य में बनने वाली स्थिति और सीमावर्ती क्षेत्रों के बारे में चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि अभी के हालातों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित गांवों को खाली नहीं कराया जा रहा है। केंद्र से भी गांवों को खाली कराने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इधर, बीएसएफ ने पाकिस्तानी टैंकों और अन्य सैन्य साजो सामान की आवाजाही को मद्देनजर रखते हुए चौकसी और बढ़ा दी है।

सीमा सुरक्षा बल और भारतीय वायुसेना तालमेल बनाकर एक दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। राजस्थान की 1037 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है। 

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पश्चिमी वायु सेना कमांड ने रद्द किए दो कार्यक्रम

High alert in Gujarat after surgical strike, the Air Force Command program canceled

सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर पश्चिमी नौ सेना कमांड (डब्ल्यूएनसी) ने बृहस्पतिवार को दो बड़े  कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। ये कार्यक्रम ‘वायु सेना सप्ताह’ के एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर के बीच में होने थे। डब्ल्यूएनसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘शिप्स ओपन टू वीजिटर्स’ और ‘डे एज सी’ कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

ये दोनों कार्यक्रम एनसीसी कैडेट और सैनिक स्कूलों के बच्चों के लिए थे। वायु सेना हर साल ‘नेवी सप्ताह’ को धूमधाम से मनाता है। इसे लेकर वायु सेना कई कार्यक्रम भी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed