फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heroin worth rupees 1300 crore seized from container near Kandla port in Gujarat

गुजरात: कांडला बंदरगाह से 1,300 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, जानें पूरा मामला

Thu, 21 Apr 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Apr 2022 11:12 PM IST
सार

छापेमारी में एक कंटेनर से करीब 260 किलो हेरोइन मिली है। इस हेरोइन की कीमत 1,300 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
Heroin worth rupees 1300 crore seized from container near Kandla port in Gujarat
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। एटीएस और डीआरआई ने राज्य के कच्छ जिले में कांडला बंदरगाह के पास स्टेशन पर एक संयुक्त अभियान में गुरुवार को छापा मारा। इस छापेमारी में एक कंटेनर से करीब 260 किलो हेरोइन मिली है। इस हेरोइन की कीमत 1,300 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एटीएस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल सितंबर में राज्य के मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनरों से 21,000 करोड़ रुपये मूल्य की 2,988 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। जिसके कुछ महीने बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की एक गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस के अधिकारियों ने डीआरआई के लोगों के साथ कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर स्टेशन पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 260 किलोग्राम हेरोइन मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये हेरोइन 5 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में गुजरात में कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह पर हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अफगानिस्तान से आयात की गई दो कंटेनर से 3,000 किलो हेरोइन बरामद की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21,000 करोड़ बताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed