चीन ने बढ़ाया रक्षा बजट, चीन के मुकाबले कहां है भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया पर अपनी दादागिरी जमाने की ताक में लगे चीन ने अपनी ताकत बढ़ान की तैयारी भी कर ली है। इसी कड़ी में उसने रक्षा बजट में भी इजाफा कर दिया है। हाल ही में चीन ने अपने बजट में 7 फीसदी के करीब वृद्िध की है, जिसके बाद उसका मौजूदा रक्षा बजट 150 अरब डॉलर को भी पार कर गया है।
हालांकि यह वृद्िध बीते सालों में सबसे कम मानी जा रही है लेकिन अन्य देशों की अपेक्षा यह काफी ज्यादा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह भारत के मौजूदा रक्षा बजट के मुकाबले चार गुणा से भी ज्यादा है। बता दें कि भारत का मौजूदा रक्षा बजट 36.5 अरब डॉलर है जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस साल एक फीसदी के करीब वृद्िध है।
भारत जहां रक्षा बजट के प्रति अभी भी उदासीन बना हुआ है वहीं चीन लगातार इसमें बढोत्तरी कर अपनी ताकत का विस्तार कर रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा बजट का यह अंतर उनकी ताकत में भी देखने को मिलता है। इसका अंदाजा आप निम्न आंकड़े को देखकर खुद ही लगा सकते हैं।
जानिए, चीन का कुल रक्षा बजट
-सबसे पहले बात करते हैं चीन के कुल रक्षा बजट की जो 152 अरब डॉलर के करीब है। वहीं भारत का रक्षा बजट इससे एक चौथाई मात्र 36 अरब डॉलर के करीब है।
-चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। चीन की सेना में कुल 23 लाख 35 हजार से ज्यादा जवान हैं जबकि भारत के पास 13 लाख 25 हजार जवान हैं।
-लड़ाकू विमानों की बात करें तो ताकत का यह अंतर भी साफ नजर आता है चीन के पास 9500 लड़ाकू विमान हैं जिनमें से 3500 के करीब कांबेट जेट हैं। जबकि भारत के पास मात्र 3500 लड़ाकू विमान हैं जिनमें से 1334 कांबेट जेट हैं।
-चीन के पास 285 वारशिप हैं जबकि भारत के पास 150 के करीब युद्धपोत हैं।
-न्यूक्लियर क्षमता की बात करें तो चीन के पास 200 के करीब परमाणु बम माने जाते हैं जबकि भारत के पास 50-70 के करीब।
-मिसाइल क्षमता के मामले में भी चीन भारत से बहुत आगे है, चीन के पास 10 हजार किलोमीटर मारक क्षमता तक की मिसाइल हैं जबकि भारत की अधिकतम
-क्षमता वाली पृथ्वी मिसाइल की मारक क्षमता 5 हजार किलोमीटर तक ही है।
-चीन के पास 60 सबमरीन हैं जबकि भारत के पास मात्र 12 सबमरीन हैं।
-युद्ध में सबसे ताकतवर माने जाने वाले टैंकों के मामले में भी चीन भारत से बहुत आगे है। चीन के पास 3 हजार के करीब टैंक हैं जबकि भारत के पास 600 टैंक।