{"_id":"61b20ee35110094dc6061390","slug":"helicopter-crash-an-ambulance-of-the-convoy-carrying-the-mortal-remains-of-the-victim-met-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helicopter Crash: जनरल रावत सहित 13 लोगों के पार्थिव शरीर ले जा रही काफिले की एक एंबुलेंस का एक्सीडेंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Helicopter Crash: जनरल रावत सहित 13 लोगों के पार्थिव शरीर ले जा रही काफिले की एक एंबुलेंस का एक्सीडेंट
Thu, 09 Dec 2021 07:42 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुन्नूर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:42 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ।
विज्ञापन
एंबुलेंस से लाए गए पार्थिव शरीर
- फोटो : ANI
विस्तार
सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्यकर्मियों का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस में से एक हादसे का शिकार होने की खबर है। गुरुवार सुबह ही सभी 12 लोगों के पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाए गए। यहां से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ। पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस पर फूलों की बारिश
शहीदों के अवशेषों को ले जाने वाली एंबुलेंस नीलगिरी जिले के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर हवाई अड्डे पर पहुंचीं तो इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों बरसाते हुए 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। बुधवार को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जिंदा बच सके जिनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन