{"_id":"65fdb9fcc3da9b47b200571c","slug":"heavy-snowfall-in-bengal-s-highest-point-sandakphu-stranded-tourists-brought-back-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snowfall : भारत-नेपाली सीमा पर हिमपात से संदकफू में जन-जीवन अस्त-व्यस्त;दो दिनों में निकाले करीब 50 सैलानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Snowfall : भारत-नेपाली सीमा पर हिमपात से संदकफू में जन-जीवन अस्त-व्यस्त;दो दिनों में निकाले करीब 50 सैलानी
Fri, 22 Mar 2024 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला
एन. अर्जुन
एन. अर्जुन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:34 PM IST
सार
बर्फवारी के चलते प्रसिद्ध पर्यटकीय स्थल सिंहलिला राष्ट्रीय अरण्य क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में भारी हिमपात हुआ है। इसका कारण संदकफू क्षेत्र में दो से तीन फीट तक बर्फ जम गया है।
विज्ञापन
संदकफू में भारी भूकंप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित संदकफू में पिछले कई दिनों से जारी बारिश और भारी हिमपात के चलते जन-जीनव अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिनों में 50 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया और उन्हें गंतव्य स्थान भेजा गया। सुदूर तक जाने वाले कई रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं। पीने की पानी की भी समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर मौसम ठीक रहा तो एक-दो दिन में रास्ते खुल सकते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्फवारी के चलते प्रसिद्ध पर्यटकीय स्थल सिंहलिला राष्ट्रीय अरण्य क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में भारी हिमपात हुआ है। इसका कारण संदकफू क्षेत्र में दो से तीन फीट तक बर्फ जम गया है। हिमपात के कारण संदकफू स्विट्जरलैंड जितना खूबसूरत लगने लगा है लेकिन इसके कारण स्थानीय लोगों के जीवन बहुत मुश्किल हो गया है। इस कारण संदकफू, फालोट और बिखे झण्डों के साथ कालपोखरी तक पहुंचने वाले रास्ते पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन
स्थानानी निवासी निमा शेर्पा ने बताया कि इस बीच बुधवार और गुरुवार को स्थानीय लोगों, वनकर्मी और सशस्त्र सीमा सुरक्षा के सहयोग से करीब 50 से अधिक देसी और विदेश पर्यटकों को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के लिए रास्ते खोलने में कई कठिनाइयां आ रही हैं। पानी के टंकी जम जाने से पीने की पानी की समस्या आ रही है।
विज्ञापन