फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain expected in Tamil Nadu and Andhra Pradesh today 27 november, IMD issues red alert

जानलेवा बारिश : तमिलनाडु में आठ लोगों की मौत, बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात, रेड अलर्ट जारी

Sat, 27 Nov 2021 12:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Nov 2021 12:14 PM IST
सार

इससे पहले भी 10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लगातार बारिश होने के कारण कई हिस्सों में जलभराव हो गया था जिसके कारण यातायात सेवा प्रभावित हो गई थी। भारी बारिश के कारण कई घरों और दफ्तरों में भी पानी भर गए थे जिसके चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन
Heavy rain expected in Tamil Nadu and Andhra Pradesh today 27 november, IMD issues red alert
चेन्नई में भारी बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु में बारिश का कहर लगातार जारी है। चेन्नई में राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि भारी बारिश के कारण दो दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से कल तीन लोगों की मौत हुई थी। एनडीआरएफ की दो टीमों को चिंगलपेट और एक कांचीपुरम में तैनात किया गया है। केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि चेन्नई में 220 जगहों पर जलजमाव की सूचना मिली है, जिसमें से 34 जगहों पर पानी साफ हो गया है। 127 स्थानों पर बाढ़ के पानी को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण शनिवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से सोमवार के बीच एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है, जिसके कारण  दोनों राज्यों के तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट और आस-पास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई, थूथुकुडी, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, थेनी, मदुरै और पुदुक्कोट्टई में 27 से 29 नवंबर तक भारी बारिश जारी रहेगी। भारी बारिश की चेतावनी देखते हुए केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी ने भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिनों के अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र श्रीलंका के तटों पर बना हुआ है जिसके चलते तमिलनाडु तट और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में तेज उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी
वहीं आंध्र प्रदेश के बारे में मौसम विभाग ने और भी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के तटीय इलाकों यनम और रायलसीमा में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में एक अक्तूबर से 25 नवंबर तक 61 फीसदी अधिक बारिश
तमिलनाडु में एक अक्तूबर से 25 नवंबर तक 61 फीसदी अधिक बारिश हुई है। अत्यधिक बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में जलजमाव हो गया है। भारी बारिश के कारण कई घरों और दफ्तरों में भी पानी भर गए हैं जिसके चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed