मुंबई: यातायात प्रभावित, कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान, हाई टाइड का अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में सोमवार सुबह भारी बारिश हुई और इसके बाद शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम भी हुआ और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग ने आसपास के इलाकों ठाणे और पालघर में दो, चार और पांच जुलाई को ‘बेहद भारी बारिश’ की आशंका जाहिर की है। मुंबई में कुछ स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है।
दोपहर में भारी बारिश से राहत तो मिल गई लेकिन सभी लाइनों पर ट्रेन विलंब से चल रही थी। चेम्बुर जैसे कुछ इलाकों में पानी लोगों के घरों के भीतर घुस आया जिसका दोष लोगों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका को दिया।
मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड (ज्वार) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
मौसम विभाग ने मुंबई में तीन से पांच जुलाई के बीच बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। अनुमान है कि इस दौरान महानगर और आसपास के इलाकों में 1 दिन में 200 मिलीमीटर या उससे भी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है।
भारी बारिश और जल जमाव का असर मुंबई की ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। पालघर में जल जमाव के कारण चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। बारिश का पानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में घुस रहा है।
Mumbai: Heavy traffic jam in Bhakti Park area, Eastern Freeway. #MumbaiRain pic.twitter.com/u5YZCkPjBC
— ANI (@ANI) July 1, 2019
जलजमाव और भारी बारिश के कारण सोमवार को स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला जबकि ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंब से चलीं।
पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनें रद्द
महाराष्ट्र में कर्जत और लोनावला के बीच एक मालगाड़ी के सोमवार को पटरी से उतर जाने के कारण मुंबई-पुणे इंटरसिटी और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जामब्रुंग-ठाकुरवाड़ी खंड में सुबह करीब सवा चार बजे ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए।
उन्होंने बताया कि मुंबई से पुणे के बीच इंटरसिटी ट्रेनें रद्द कर दी गईं। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और उन्हें इगतपुरी की ओर से भेजा गया है। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का काम जारी है।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि रेलवे ने राज्य सरकार और विभिन्न एजेंसियों से अनुरोध किया है कि वे इंटरसिटी से यात्रा करने वालों के लिए मुंबई और पुणे के बीच अतिरिक्त बसें चलाएं।
ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण इंद्रायणी एक्सप्रेस, दक्कन एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, दक्कन क्वीन एक्सप्रेस, कोयना एक्सप्रेस समेत कम से कम 10 इंटरसिटी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
भुसावल-पुणे एक्सप्रेस को भी बीच रास्ते में नासिक में रोक दिया गया।
उदासी ने बताया कि मुंबई-बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस, अहमदाबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस और इंदौर-पुणे एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया और उन्हें कल्याण-इगतपुरी-मनमाड के रास्ते भेजा गया। जबकि सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस, हुजूर साहिब नांदेड़-पुणे एक्सप्रेस, कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन बीच मार्ग में ही रोक दी गईं।
Mumbai: Railway tracks submerged between Sion railway station and Matunga railway station following heavy rainfall in parts of Maharashtra. pic.twitter.com/YMvZMGXQUR
— ANI (@ANI) July 1, 2019
भारी बारिश में डूबे रेलवे ट्रैक, सड़कों पर भी भरा पानी
#WATCH Mumbai: Children wade through water to go to school as streets in Dadar East have been flooded due to heavy rainfall. pic.twitter.com/x3fQa0PAnG
— ANI (@ANI) July 1, 2019
तेज हवाओं के कारण चर्चगेट-मरीन लाइन पर निर्माण समाग्री और बांस गिर जाने के कारण रेल संचालन को बंद कर दिया गया है। ट्रैक को खोलने के लिए रेलवे के कर्मचारी काम कर रहे हैं।
Western railway PRO: Due to heavy winds, the material viz bamboos of ongoing construction work fell on Over Head Equipment at Marine Lines due to which trains have been stopped between Churchgate-Marine Lines.Restoration work in full swing, traffic expected to start in 30 minutes
— ANI (@ANI) July 1, 2019
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Western Railway releases help desk numbers for passenger inquiry, in the light of water-logging at Palghar railway station. #Maharashtra pic.twitter.com/t0XQRDl8fS
— ANI (@ANI) July 1, 2019