फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heatwave in maharashtra, rajasthan, punjab and haryana, temperature crosses 50 in Churu 

महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक गर्मी से हाहाकार, चूरू में तापमान फिर 50 के पार

Mon, 03 Jun 2019 10:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 03 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Heatwave in maharashtra, rajasthan, punjab and haryana, temperature crosses 50 in Churu 
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पूरा देश इस वक्त भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालात इतने खराब हैं कि दुनिया की सबसे गर्म 15 जगहों में से 10 भारतीय शहरों का नाम शुमार है। ये दस शहर जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू, ग्वालियर, लखनऊ, बांदा, भोपाल, अकोला, बाड़मेर और बीकानेर हैं।

विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में लू की स्थिति 7 जून तक जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने इसको लेकर सोमवार को चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि मध्य महाराष्ट्र में भी राहत की कोई संभावना नहीं है क्योंकि इस क्षेत्र में मंगलवार को भी लू चलती रहेंगी।
विज्ञापन


राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू में अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान अधिकतर जगहों पर तीन डिग्री सेल्सियस से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 48.8 डिग्री, बीकानेर में 48.4 डिग्री, कोटा में 47.4 डिग्री, जैसलमेर में 47.0 डिग्री, बाडमेर में 46.6 डिग्री, राजधानी जयपुर में 45.8 डिग्री, अजमेर में 45.5 डिग्री, जोधपुर में 45.4 डिग्री, डबोक में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में लगातार लू से हरियाणा के नारनौल शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। हरियाणा के अन्य स्थानों में, हिसार में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। 

हालांकि , करनाल और अंबाला में लोगों को लू से थोड़ी राहत मिली, क्योंकि यहां अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री और 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान के आसपास ही है। 


वहीं , पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed