फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heat wreaks havoc in North-West and Central India; Know complete weather condition Rain heat wave updates

उफ ये तपिश: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी का कहर; इन राज्यों में आज करवट ले सकता है मौसम, जानें

Thu, 10 Apr 2025 05:27 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 10 Apr 2025 05:27 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। ऐसे में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 

विज्ञापन
heat wreaks havoc in North-West and Central India; Know  complete weather condition Rain heat wave updates
मुंबई में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बुधवार को हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत 10 राज्यों के ज्यादातर हिस्से आसमान से बरसती आग से उबलते रहे। अप्रैल के महीने में ही मई और जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि हो रही है। बिहार और झारखंड में बारिश के साथ हुए वज्रपात ने 13 लोगों की जान ले ली है और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 छात्राएं हैं। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल समेत कुछ अन्य राज्य शामिल हैं।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना

राजधानी में बृहस्पतिवार को बहुत हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही, गरज के साथ बिजली चमकेगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलेंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। ऐसे में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। उधर, उत्तराखंड में मौसम बदल चुका है। चमोली के थराली में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश में भी कल से मौसम करवट लेने जा रहा है।

विज्ञापन

 

बिहार में बारिश और बिजली गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान बेगूसराय जिले में हुई है जहां अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। मधुबनी जिले में तीन लोगों की मौत हो हुई है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। दरभंगा जिले में 10 वर्षीय बच्चे के साथ चार लोगों की मौत हो गई, जबकि समस्तीपुर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। झारखंड के कोडरमा जिले में एक निजी स्कूल पर वज्रपात होने से नौ छात्राएं घायल हो गईं। यह घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के लालकापानी गांव में हुई। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें- चिंताजनक: मौत के खतरे को कई गुना तक बढ़ा रहा भीषण गर्मी में बढ़ता प्रदूषण, भारत के लिए गंभीर जीवन संकट

 

गुजरात, राजस्थान और मप्र में आज भी लू
इस बीच, मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाके बृहस्पतिवार को भी प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे, लेकिन पश्चिमी विक्षोक्ष के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है और इसके चलते तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चोटियों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। कुल्लू जिले के कई भागों में शाम को बरसे बादल। इससे दोनों जिलों के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। मैदानी जिला ऊना में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: पंचायत विकास सूचकांक: गुजरात व तेलंगाना का प्रदर्शन सबसे अच्छा; यूपी की 6593 पंचायतें बेहतर प्रदर्शन में शामिल

 

उत्तराखंड के थराली में तीन घंटे की बारिश से मची तबाही
उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, चमोली के थराली में कई गांव में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। तहसील के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए।

यूपी में करवट लेने जा रहा है मौसम, कई जिलों में हवाओं के साथ होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से मौसम यू-टर्न लेगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी-तराई इलाकों के 45 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पूर्वा हवाएं चलीं और बादलों की आवाजाही संग संतकबीर नगर, बहराइच, चुर्क आदि में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed