फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat Wave Alert: Maximum temperatures likely to be above normal in May IMD Said this

Heat Wave Alert: मई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार; यहां लू बढ़ाएगी परेशानी; IMD का अलर्ट

Wed, 01 May 2024 05:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 May 2024 05:01 PM IST
सार

पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में लगभग दो से चार दिन लू चल सकती है, जो सामान्य से अधिक है।

विज्ञापन
Heat Wave Alert: Maximum temperatures likely to be above normal in May IMD Said this
heat wave alert - फोटो : istock

विस्तार

देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर-उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात में मई में पांच से आठ अतिरिक्त दिन लू चलने का अनुमान है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल में औसत न्यूनतम तापमान (22 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद से सबसे अधिक था। इस दौरान तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही। इस वजह से पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत अधिक था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान (31 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद दूसरी बार सबसे अधिक रहा। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 1980 के दशक से सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान लगातार जारी है। ओडिशा में 2016 के बाद से इस अप्रैल में सबसे लंबे समय तक (16 दिन) लू चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। इस दौरान दो से चार दिन लू चल सकती है। 

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

  • आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सिर्फ पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्से, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के कुछ हिस्से और पूर्वोत्तर प्रायद्वीप भारत इसके प्रभाव से बचा रहेगा।
  • उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर इलाके, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के कुछ हिस्से और पूर्वोत्तर प्रायद्वीप भारत में पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। इसी तरह उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।
  • महापात्र के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्से, गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।


सामान्य से अधिक रहेगा लू का प्रभाव
उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में लगभग दो से चार दिन लू चल सकती है, जो सामान्य से अधिक है। आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग तीन दिन लू चलती है। उन्होंने बताया कि दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाडा और गुजरात क्षेत्र में लगभग 5-8 दिनों तक लू चलने का अनुमान है।

देश भर में सामान्य बारिश होने का अनुमान
आईएमडी प्रमुख ने बताया कि मई 2024 में देश भर में सामान्य बारिश होने का अनुमान है, जो एलपीए (दीर्घावधि औसत) का 91-109 फीसदी हो सकती है। 1971 से 2020 के आधार पर मई के दौरान वर्षा का एलपीए करीब 61.4 मिमी है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के शेष भागों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है। 



कहां ज्यादा तो कम बारिश का अनुमान
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed