{"_id":"698040803e6eb4e5980e4df4","slug":"heartbreaking-incident-in-karnataka-mother-kills-three-children-then-tries-to-kill-herself-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में कलेजा चीरने वाली घटना: मां ने तीन बच्चों को मौत की नींद सुलाया, बाद में खुद भी जान देने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में कलेजा चीरने वाली घटना: मां ने तीन बच्चों को मौत की नींद सुलाया, बाद में खुद भी जान देने की कोशिश
Mon, 02 Feb 2026 11:43 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:43 AM IST
सार
कर्नाटक में एक मां ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद जहर खाने का प्रयास किया। महिला लगातार अपने सास और पति से झगड़ों से परेशान थी।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में घरेलू विवाद के बाद एक 28 वर्षीय महिला ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया। इसके बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को बादामी तालुक के हीरेमुच्चलगुड्डा गांव में हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Parliament Highlights: लोकसभा स्पीकर को क्यों हुए नाराज, संसद में चौथे दिन की कार्यवाही में क्या कुछ हुआ?
विज्ञापन
सास और पति से लगातार हो रहे थे झगड़ा
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान समृद्धि गौदर (5), प्रीतम गौदर (4) और सुक्षित गौदर (2) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां रूपा हनुमंत गौदार आत्महत्या के प्रयास में बच गईं। उसका एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने अपनी सास और पति के साथ लगातार झगड़ों के कारण यह कदम उठाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियमित झगड़ों से परेशान होकर उसने अपने बच्चों की हत्या कर दी और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन