{"_id":"60ea17ae8ebc3ecadc765548","slug":"health-ministry-says-more-than-1-73-crore-doses-of-corona-vaccines-available-with-states-and-private-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: राज्यों और निजी अस्पतालों के पास कोरोना टीकों की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: राज्यों और निजी अस्पतालों के पास कोरोना टीकों की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध
Sun, 11 Jul 2021 03:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 11 Jul 2021 03:27 AM IST
सार
मंत्रालय ने बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.73 करोड़ (1,73,33,026) से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध हैं, जो लोगों को अभी दी जानी बाकी है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोरोना टीके की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक सभी माध्यमों से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 38.54 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और अपव्यय समेत कुल खपत 36,80,68,124 खुराक की है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.73 करोड़ (1,73,33,026) से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध हैं, जो लोगों को अभी दी जानी बाकी है। सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोरोना टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीकाकरण निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत राज्यों और केंद्र्र शासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।
विज्ञापन