फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry meeting with states today regarding vaccination of children vaccine started from 3 january

टीकाकरण अभियान: स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के बीच होगी बैठक, तीन जनवरी से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम

Tue, 28 Dec 2021 09:00 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 28 Dec 2021 09:00 AM IST
सार

पीएम मोदी की घोषणा के बाद तीन जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। वहीं, फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्ग बीमार लोगों को भी अगले महीने में ही बूस्टर डोज दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय इसी कड़ी में आज राज्यों के साथ बैठक करने जा रहा है। 

विज्ञापन
Health ministry meeting with states today regarding vaccination of children vaccine started from 3 january
बच्चे का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण, फ्रंट लाइन वर्क्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार पीड़ितों को अगले महीने से बूस्टर डोज देने की तैयारी चल रही है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए आज राज्य सरकारों के साथ  बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में राज्यों के मुख्य सचिवों और चिकित्सा अधिकारियों को वैक्सीनेशन से संबंधित गाइडलाइन की जानकारी दी जाएगी। यह बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर बच्चों को टीका लगाने के लिए सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी की गई। इसके मुताबिक, 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए सिर्फ 'कोवाक्सिन' वैक्सीन ही लगाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित आयु के नागरिकों को वैक्सीन की तीसरी खुराक और दूसरी खुराक के बीच कम से कम 9 महीने या 12 महीने का अंतराल रखना जरूरी  है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग CoWIN पर पंजीकरण कर सकेंगे। वर्ष 2007 या उससे पहले जन्म लेने वाले वैक्सीन लगाने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed