{"_id":"624af33b0d8cfe07c01db08d","slug":"health-minister-mansukh-mandaviya-says-no-increase-effected-by-government-in-medicine-prices-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले: दवाओं की कीमत में सरकार ने वृद्धि नहीं की, कुछ सस्ती दवाओं के बढ़ सकते हैं दाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले: दवाओं की कीमत में सरकार ने वृद्धि नहीं की, कुछ सस्ती दवाओं के बढ़ सकते हैं दाम
Mon, 04 Apr 2022 07:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:01 PM IST
सार
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने बीते दिनों निर्धारित दवाओं की कीमतों में इजाफा करने को अनुमति दे दी थी। जिसके बाद इसे लेकर चिंता व्यक्त की जा रही थी।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दवाओं की कीमतों में किसी भी तरह की वृद्धि के बारे में अटकलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को विराम लगा दिया। मंडाविया ने कहा कि सरकार ने दवाओं के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। लेकिन, कुछ ऐसी जरूरी दवाओं की कीमतों में मुद्रास्फीति के रुझान के अनुसार इजाफा या कमी हो सकती है, जो थोक मूल्य सूचकांक से जुड़ी हैं और जिनकी कीमत बहुत कम है।
विज्ञापन
मंडाविया ने कहा, 'कुछ आवश्यक दवाएं ऐसी हैं जो डब्ल्यूपीआई (थोक मूल्य सूचकांक) से जुड़ी हुई हैं, जिनकी कीमत में डब्ल्यूपीआई में हरकत के अनुसार अपने आप वृद्धि या गिरावट आ सकती है। इन दवाओं की कीमत बहुत कम है, ऐसे में 10 फीसदी डब्ल्यूपीआई की वृद्धि से इनके दाम में कुछ पैसे का इजाफा हो सकता है।' उन्होंने कहा कि इन दवाओं की कीमतों में सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन दवाओं की कीमतों में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सरकार ने कीमतों में वृद्धि को प्रभावित नहीं किया है और ऐसा करने की इसकी कोई योजना भी नहीं है। मंडाविया ने कहा कि डब्ल्यूपीआई में गिरावट के साथ इन दवाओं की कमतों में भी अपने आप कमी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने बीते दिनों निर्धारित दवाओं की कीमतों में इजाफा करने को अनुमति दे दी थी। जिसके बाद इसे लेकर चिंता व्यक्त की जा रही थी। बता दें कि एनपीपीए ने जिन दवाओं की कीमतों में वृद्धि को मंजूरी दी थी वह राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची (एनएलईएम) के तहत मूल्य नियंत्रण के तहत आती हैं। इनके मूल्य में वृद्धि एक अप्रैल से प्रभाव में आ चुकी है।
इन दवाओं में पैरासीटामोल, बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक्स, एंटी एनीमिया, विटामिन और मिनरल्स शामिल हैं।