फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "He seems to have memory loss": Congress' Chennithala hits back at PM Modi's jibe over Kerala CM suspense

Politics: 'उनकी याददाश्त कमजोर हो गई', केरल में सीएम चुनने में देरी को लेकर पीएम के तंज पर चेन्निथला का पलटवार

Mon, 11 May 2026 07:47 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 May 2026 07:47 AM IST
सार

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने केरल में मुख्यमंत्री चयन को लेकर पीएम मोदी के तंज का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने खुद दिल्ली में नेतृत्व तय करने में 50 दिन का समय लगा दिया था। उन्होंने कांग्रेस को लोकतांत्रिक पार्टी बताते हुए कहा कि सभी नेताओं से राय लेने के बाद हाईकमान जल्द फैसला करेगा। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
"He seems to have memory loss": Congress' Chennithala hits back at PM Modi's jibe over Kerala CM suspense
रमेश चेन्निथला, नेता, कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को शायद 'याददाश्त की समस्या' हो गई है, क्योंकि उन्हें अपनी ही पार्टी का इतिहास याद नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया, जब केरल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर केरल में मुख्यमंत्री चुनने में देरी को लेकर तंज कसा था। इसके जवाब में रमेश चेन्निथला ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को मुख्यमंत्री घोषित करने में 50 दिन लग गए थे। उन्होंने कहा कि अब जाकर उन्हें समझ आया है कि प्रधानमंत्री को शायद याददाश्त की समस्या हो गई है।
विज्ञापन


अपना अतीत न भूलें प्रधानमंत्री: चेन्निथला
चेन्निथला ने कहा, जिस प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 50 दिनों तक मुख्यमंत्री घोषित नहीं करके अनिश्चितता पैदा की, वही अब कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपना अतीत नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, तानाशाही वाली पार्टी नहीं। इसलिए पार्टी हाईकमान ने कहा है कि सभी नेताओं से चर्चा करके लोकतांत्रिक तरीके से फैसला लिया जाएगा। भाजपा में स्थिति ऐसी है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री कोई फैसला कर लें, तो वही अंतिम फैसला बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पार्टी हाईकमान जल्द करेगा फैसला'
उन्होंने कहा कि केरल के नेतृत्व को लेकर फैसला जल्द लिया जाएगा। चेन्निथला ने बताया कि पार्टी फिलहाल कांग्रेस हाईकमान के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा। कांग्रेस नेता ने कहा, पर्यवेक्षक केरल आए थे और सभी विधायकों की राय ली गई। उन्होंने कहा, सन्नी जोसेफ, वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल, मुझसे और अन्य नेताओं से चर्चा की गई। अब हम हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। 



प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि पार्टी केरल में नया मुख्यमंत्री चुनने में फैसला नहीं ले पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व अपने ही नेताओं की पीठ में छुरा घोंपता है।


ये भी पढ़ें: बन रहे नए रिश्ते: सत्ताधारी TVK को इंडिया गठबंधन में लाना चाहती है कांग्रेस, नए गठजोड़ से प्रभावित होगा समीकरण

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमा के बीच कथित शक्ति संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जनता की सेवा करने के बजाय अंदरूनी विवादों में उलझी रहती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल में जनता का जनादेश मिलने के बावजूद कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाई है, जिससे राज्य का प्रशासन ठप पड़ा हुआ है।

केरल विधानसभा की 140 सीटों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) गठबंधन ने 102 सीटें जीती हैं। हालांकि, पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है। वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला को मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।  वहीं, केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने नौ मई को कहा था कि अगले मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed