फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: New relationships are being formed, Congress wants to bring the ruling TVK into India alliance

बन रहे नए रिश्ते: सत्ताधारी TVK को इंडिया गठबंधन में लाना चाहती है कांग्रेस, नए गठजोड़ से प्रभावित होगा समीकरण

Mon, 11 May 2026 05:30 AM IST
Pavan अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 11 May 2026 05:30 AM IST
सार

कांग्रेस तमिलनाडु में नई दोस्ती के सहारे आने वाले अन्य चुनावों में जनाधार बढ़ाना चाहती है। राज्यसभा चुनाव में तमिलनाडु में कांग्रेस टीवीके की मदद से अपने प्रत्याशी भी जिता सकती है। सी. जोसेफ विजय की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी बताती है कि यह नया गठजोड़ कई तरह के समीकरण प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
Tamil Nadu: New relationships are being formed, Congress wants to bring the ruling TVK into India alliance
जोसेफ विजय और राहुल गांधी - फोटो : X @RahulGandhi

विस्तार

विधानसभा चुनावों के नतीजों ने इंडिया गठबंधन की दिशा व दशा दोनों पर असर डालना शुरू कर दिया है। आपसी मतभेद सतह पर आ रहे हैं, तो नए रिश्ते बन और बिगड़ भी रहे हैं। भाजपा के बढ़ते असर से पुराने क्षेत्रीय दलों का आधार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस सत्ताधारी टीवीके को इंडिया गठबंधन में लाने की कोशिश में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka-Tamil Nadu Ties: सीएम सिद्धारमैया ने की CM विजय की तारीफ, बोले- फिल्मों से जनसेवा तक ऐतिहासिक सफर
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन पर पड़ेगा असर
द्रमुक कांग्रेस के अचानक टीवीके के साथ जाने से बेहद नाराज है। उधर कांग्रेस टीवीके साथ आने वाले निकाय चुनाव ही नहीं, 2029 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने की रणनीति बना रही है। द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने शनिवार को टीवीके का साथ देने वाले गैर कांग्रेसी छोटे दलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक ही दिन में द्रमुक के साथ अपने संबंध तोड़ लिए। इस बीच वामपंथी दल इंडिया गठबंधन में द्रमुक को बनाए रखना चाहते हैं। पर कोई हैरत नहीं कि आगे द्रमुक भाजपा के नजदीक जाते दिखे। पहले भी द्रमुक एनडीए में रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में विपक्षी एकता की परख
बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता की बात करने लगी हैं। कांग्रेस व तृणमूल के तल्ख रिश्ते अब ठीक होते दिखते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस को लेकर सशंकित हैं। उन्होंने इसका संकेत दे दिया है। वह द्रमुक का साथ छोड़ने से कांग्रेस पर तंज भी कर रहे हैं। सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी: जामनगर में किया रोड शो; बोले- बंगाल के नतीजे से देशभर के लोगों को मिली राहत

क्या द्रमुक की राह पर विजय सरकार?
कांग्रेस के सहारे सीएम बने विजय को तय करना है कि भाजपा के खिलाफ बने मोर्चे में किस तरह की भूमिका निभाना चाहते हैं। टीवीके द्रमुक की तरह केंद्र के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए टकराव का रास्ता अपनाएगी या खामोशी से काम करती रहेगी। भाजपा से वैचारिक दुश्मनी बताने वाली टीवीके पर इंडिया गठबंधन में आने व अहम भूमिका निभाने का दबाव भी बन सकता है। उनकी सरकार वैसे भी क्षीण बहुमत पर टिकी है और उस पर किसी भी सहयोगी दल से समर्थन वापसी की तलवार लटकी रहेगी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed