फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   He Changed Colours Like Chameleon: Eknath Shinde On Uddhav Thackeray Know all about it

Eknath Shinde vs Uddhav Thackeray: 'कभी इतनी तेजी से गिरगिट को रंग बदलते नहीं देखा', उद्धव पर शिंदे का तंज

Sat, 19 Jul 2025 09:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Jul 2025 09:08 AM IST
सार

एकनाथ शिंदे की ओर से उद्धव ठाकरे पर 2019 में देवेंद्र फडणवीस और भाजपा को धोखा देने का आरोप लगाया। उनका बयान शिवसेना प्रमुख की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात के एक दिन बाद आया।

विज्ञापन
He Changed Colours Like Chameleon: Eknath Shinde On Uddhav Thackeray Know all about it
महाराष्ट्र की सियासत - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन पर 2019 में अपने सहयोगी देवेंद्र फडणवीस को धोखा देने का आरोप लगाया। विधान परिषद में पिछले हफ्ते विपक्ष के प्रस्ताव का जवाब देते शिंदे ने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि 2019 के विधानसभा चुनावों में अविभाजित शिवसेना और भाजपा के गठबंधन के बहुमत बरकरार रखने के बाद फडणवीस ने 40-50 बार फोन किए, लेकिन उद्धव की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन


'गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा'
शिंदे ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद ठाकरे के कांग्रेस से हाथ मिलाने की ओर इशारा करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र ने कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा। वह उन लोगों के साथ चले गए, जिन्हें वह कभी नीच समझते थे।' शिंदे ने कहा कि उनके अनुरोध की वजह से ही फडणवीस 2017 में मुंबई के मेयर का पद शिवसेना को देने के लिए सहमत हुए थे, जब निकाय चुनावों में शिवसेना ने 84 और भाजपा ने 82 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन


'गठबंधन से बाहर निकलकर फडणवीस को धोखा दिया'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन ठाकरे ने 2019 में गठबंधन से बाहर निकलकर फडणवीस को धोखा दिया।' शिंदे ने यह भी दावा किया कि जब वह और उनका समर्थन करने वाले बागी शिवसेना विधायक 2022 में उद्धव के खिलाफ बगावत करने के बाद गुवाहाटी में डेरा डाले हुए थे, तब ठाकरे ने सुलह के लिए उनसे संपर्क किया और साथ ही दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से कहा कि वह बागी समूह का समर्थन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे की टिप्पणी अहम क्यों?
शिंदे की ओर से उद्धव ठाकरे को 2019 में फडणवीस और भाजपा को धोखा देने की याद दिलाने वाला वाकया शिवसेना प्रमुख की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात के एक दिन बाद हुआ। एक दिन पहले ही फडणवीस ने सदन में एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए ठाकरे को सत्ता पक्ष में आने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed