{"_id":"5b01060f4f1c1bce408b6b6f","slug":"hd-kumaraswamy-have-said-that-in-democracy-like-india-congress-is-more-dangerous-than-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारस्वामी: कभी कांग्रेस को बताया था लोकतंत्र के लिए खतरा और राहुल को राजनीति का कच्चा खिलाड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुमारस्वामी: कभी कांग्रेस को बताया था लोकतंत्र के लिए खतरा और राहुल को राजनीति का कच्चा खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 May 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में कांग्रेस के हाथ के साथ एचडी कुमारस्वामी सरकार बनाने वाले हैं। बुधवार को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक में वह जिस पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं उसे ही उन्होंने लोकतंत्र के लिए भाजपा से ज्यादा खतरनाक बताया था। मगर अब उनके तेवर बदल गए हैं। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि राजनीति में कभी भी दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त बन सकता है।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार मिंट को कुमारस्वामी ने 27 मार्च 2018 यानी विधानसभा चुनाव से पहले एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा खतरनाक करार दिया था। किसानों के मुद्दे पर कुमारस्वामी ने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए लोन को माफ करने से साफ मना कर दिया है। यदि हम सत्ता में आते हैं तो किसानों के कर्ज माफ करेंगे।
विज्ञापन
जब कुमारस्वामी से पूछा गया था कि राहुल गांधी आपको भाजपा की बी टीम कह रहे हैं। इसपर आपका क्या कहना है। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, 'राहुल गांधी को कर्नाटक की राजनीति का एबीसीडी तक नहीं आता है। वह अपनी इच्छानुसार हमारा उपयोग करते हैं और अब हमें भाजपा की बी टीम बता रहे हैं। हमारी आलोचना करने से पहले राहुल गांधी को अपनी मां के पास जाना चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि क्या वादे थे और क्यों लोगों ने केंद्र में सत्ता पर काबिज रही उनकी पार्टी को सिरे से नकार दिया।'
विज्ञापन
कुमारस्वामी ने आगे कहा था, 'मैंने कई बार कहा है कि इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कांग्रेस भाजपा से ज्यादा खतरनाक है। अगर आज हम भाजपा के साथ खड़े हो जाते हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी कांग्रेस को होगी और उसका कर्नाटक से सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस की जो भी थोड़ी बहुत लाज बची है वह जेडीएस की वजह से है। सिद्धारामैया की अगुआई वाली कांग्रेस भाजपा की जेड और वाई टीम हो सकती है। बार-बार जेडीएस को लेकर बात करने की वजह से आप (कांग्रेस) खुद का राज्य से बहिष्कार कर रहे हो। इसी बात की संभावना भाजपा ने भी जताई है।'