फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hawk like security in Maha Kumbh, 10000 jawans of central paramilitary forces deployed

Mahakumbh: महाकुम्भ में रहेगी 'बाज' जैसी नजर वाली सुरक्षा, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 10000 जवान तैनात

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 18 Dec 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Mahakumbh: केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक, कुम्भ में पुख्ता इंटेलिजेंस जुटाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। प्रयागराज में यूपी पुलिस के अलावा बाहर से आने वाले केंद्रीय बल भी इंटेलिजेंस एकत्रित करने का काम करेंगे। मेले के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय के मल्टी एजेंसी सेंटर 'मैक' में तेजी के साथ इनपुट साझा किए जाएंगे।
loader
hawk like security in Maha Kumbh, 10000 jawans of central paramilitary forces deployed
केंद्रीय अर्धसैनिक बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ में 'बाज' की नजर जैसी सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है। सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और सीआईएसएफ की कंपनियों को कुम्भ मेले में सुरक्षा के लिए कई तरह की जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। सीएपीएफ के लगभग 10 हजार जवान प्रयागराज पहुंचना शुरु हो गए हैं। सीआईएसएफ की 17 कंपनियों को विभिन्न चरणों के तहत मेला क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। इस फोर्स का 'बम डिटेक्टर एंड डिस्पोजल स्क्वाड' भी कुम्भ में पहुंच रहा है। राजस्थान सहित कई दूसरे राज्यों की रिजर्व पुलिस फोर्स भी प्रयागराज में तैनात होगी। 



केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक, कुम्भ में पुख्ता इंटेलिजेंस जुटाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। प्रयागराज में यूपी पुलिस के अलावा बाहर से आने वाले केंद्रीय बल भी इंटेलिजेंस एकत्रित करने का काम करेंगे। मेले के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय के मल्टी एजेंसी सेंटर 'मैक' में तेजी के साथ इनपुट साझा किए जाएंगे। इस सेंटर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जांच एजेंसियां, खुफिया विंग, सेना के तीनों अंग और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की इकाइयां, सूचनाओं का आदान प्रदान करती हैं। 


सूत्रों के मुताबिक, कुम्भ मेले की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बलों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने और क्राउड मैनेजमेंट के लिए केंद्रीय बलों को विशेष महारत हासिल है। सीआईएसएफ की 17 कंपनियों में से अभी दो कंपनी, मेला क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं। बाकी कंपनियों को भी विभिन्न चरणों में तैनात किया जाएगा। केंद्रीय बलों के जवान, अचूक तरीके से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। वे जवान, लोकल पुलिस द्वारा तैयार चार-जोन सुरक्षा ढांचे के मुताबिक तैनात होंगे। सीआरपीएफ आरएएफ के जवानों को भीड़ वाली जगह पर तैनात किया जाएगा। ये जवान किसी भी तरह के आतंकी हमले का जवाब देने में सक्षम रहेंगे। 

सीएपीएफ के अलावा यूपी पीएसी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की भी 10 कंपनियां प्रयागराज में मौजूद रहेंगी। श्रद्धालुओं की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीएसी की 10 कंपनियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गार्ड के साथ 700 नाव तैयार की गई हैं। इनके साथ 141 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। कुम्भ में फ्लोटिंग थर्मोप्लास्टिक बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। नाव आपस में न टकराएं, इसके लिए नेविगेशन लेन तैयार की गई है। पहले जोन में 27 मोटर बोट और 113 नावें रहेंगी। इन नावों पर  

सुरक्षा कर्मी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ कर्मी, लगभग दो दर्जन गोताखोर तैनात रहेंगे। इसी तरह दूसरे जोन को भी 28 बीटों में विभाजित किया गया है। इसमें 24 मोटर बोट व 77 नावें रहेंगी। दो सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी, जिनमें एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान, होम गार्ड और गोताखोर शामिल हैं। ड्रोन के जरिए मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फेस रिकॉग्निशन कैमरे लगाए जाएँगे। पूरे मेले को संचालित करने वाले पावर सेंटर यानी कंट्रोल रूम से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed