हाथरस मामला: पीड़िता के भाई ने कहा, हमने नहीं की थी सीबीआई जांच की मांग
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से देश में उबाल है। इस मामले पर विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने में लगा हुआ है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने की सिफारिश की है। इससे पहले राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचे। गांव पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया। प्रियंका ने गले लगाकर पीड़िता की मां को सांत्वना दी। दोनों ने पीड़िता के परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। बातचीत करीब एक घंटे तक चली। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, परिवार न्यायिक जांच और सुरक्षा चाहता है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा जहां जहां अन्याय होगा वहां जाएंगे और लड़ेंगे। इससे पहले यूपी सरकार ने राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों की ही हाथरस जाने की इजाजत दी। हालांकि, राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस के 35 सांसद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें DND पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। राहुल और प्रियंका गांधी के DND पहुंचने से पहले वहां धारा 144 लगा दी गई थी। यहां पढ़े अब तक के सारे अपडेट्सः
अच्छे संस्कारों की मदद से इन घटनाओं को रोका जा सकता है- भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
हाथरस की घटना पर बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, अच्छे संस्कारों की मदद से इन घटनाओं को रोका जा सकता है। इस तरह की घटना शासन और तलवार से नहीं रोकी जा सकती है। सभी माता-पिता को अपने बच्चे व बच्चियों को अच्छे संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिए। सरकार और संस्कार मिलकर देश को एक सुंदर रूप दे सकता है।
#WATCH Incidents like these can be stopped with help of good values, na shashan se na talwar se. All parents should teach their daughters good values. It's only the combination of govt & good values that can make country beautiful: Surendra Singh, BJP MLA from Ballia. #Hathras pic.twitter.com/47AmnGByA3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
हमने CBI जांच की मांग इसलिए नहीं की क्योंकि SIT की जांच पहले से ही चल रही है
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सीबीआई जांच के आदेश पर पीड़िता के भाई ने कहा, हमने सीबीआई जांच की मांग इसलिए नहीं की क्योंकि एसआईटी की जांच पहले से ही चल रही है।
We did not demand CBI inquiry in the case as SIT investigation is already underway: Brother of the victim of #HathrasCase on CBI probe ordered by CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/uexdkbc75k
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
सीबीआई और SIT की जांच चलती रहेगी
इस केस में सीबीआई और SIT की समानांतर जांच चलती रहेगी के सवाल पर टीम के एक सदस्य ने कहा, हां जांच चलती रहेगी।
Yes, our investigation will continue: A member of SIT (Special Investigation Team) probing the #HathrasCase on being asked if SIT & CBI will conduct parallel investigation in the case https://t.co/c6PeNqDnfa pic.twitter.com/7dXqQmDC4A
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से यूपी सरकार इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।'
हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से @UPGovt इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 3, 2020
इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
पीड़ित परिवार के घर पहुंची SIT
इस बीच SIT की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची है।
Hathras: SIT (Special Investigation Team) probing the #HathrasCase arrives at the residence of the victim. pic.twitter.com/kl5wxOxNEn
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
हाथरस प्रकरण की सीबीआई जांच होगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। सीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएमओ ने ट्वीट कर कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।'
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 3, 2020
राहुल और प्रियंका ने आर्थिक मदद की- पीड़िता के भाई
पीड़िता के भाई ने कहा, राहुल और प्रियंका ने आर्थिक मदद की। उन्होंने हमारी पूरी बात सुनी। वहीं, पीड़िता के भाई ने डीएम पर डराने और धमकाने का आरोप लगाया।
दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं- राहुल गांधी
मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार सरकार की जिम्मेदारी है। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि परिवार डरा हुआ है। डीएम परिवार पर दबाव बना रहे हैं।
जहां जहां अन्याय होगा वहां जाएंगे और लड़ेंगे- प्रियंका गांधी
वहीं, प्रियंका ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा जहां जहां अन्याय होगा वहां जाएंगे और लड़ेंगे। परिवार न्यायिक जांच चाहता है। परिवार सुरक्षा चाहता है।
पीड़ित परिवार से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात खत्म
पीड़ित परिवार से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात खत्म हो चुकी है। दोनों ने बंद कमरे में काफी देर तक पीड़ित परिवार से बातचीत की। करीब एक घंटे तक बातचीत चली।
प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया
प्रियंका गांधी पीड़िता की मां को गले लगाया। राहुल और प्रियंका बंद कमरे में परिवार से बातचीत कर रहे हैं। प्रियंका ने गले लगाकर पीड़िता की मां को सांत्वना दी।
#WATCH Hathras: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra hugged the mother of the alleged gangrape victim, at the latter's residence. (earlier visuals) pic.twitter.com/0Te34JJMrM
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
राहुल और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से की मुलाकात
Hathras: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra interacts with the family members of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/1yPItFq1EG
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस मामले में पीड़िता के घर पहुंचे।
#WATCH: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra arrive at the residence of the victim of #HathrasIncident. pic.twitter.com/98xDRRSfY0
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
राहुल और प्रियंका गांधी पीड़िता के गांव पहुंचे
राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस पहुंच चुके हैं। दोनों पीड़ित परिवार से मिलने उसके गांव पहुंचे हैं। यहां भारी संख्या में लोग जमा हैं।
Hathras: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra reach the residence of the victim of #HathrasIncident. pic.twitter.com/oswFEhSjHn
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
मथुरा के एक रेस्तरां में थोड़ी देर रुके राहुल-प्रियंका और केसी वेणुगोपाल
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल, मथुरा के एक रेस्तरां में थोड़ी देर रुके। कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए वे हाथरस जा रहे हैं।
#WATCH Uttar Pradesh: Congress leaders Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and KC Venugopal, take a halt at a restaurant in Mathura.
— ANI (@ANI) October 3, 2020
They are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/vBsdOtg2gO
अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन का विरोध प्रदर्शन
भुवनेश्वर: अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन (AIRWO) के सदस्यों ने आज हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।
Bhubaneswar: Members of All India Revolutionary Women's Organisation (AIRWO) today staged protest against #HathrasIncident, demanding justice for the victim. pic.twitter.com/y0Lre1gKRw
— ANI (@ANI) October 3, 2020
क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है?
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ताबड़तोड़ कई सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हो उनके आंसू पोंछना पाप है? अगर अपराध व पाप है, तो राहुल जी,प्रियंका जी, कांग्रेस के सांसद, नेतागण व कार्यकर्ता ये अपराध बार बार करेंगे!'
क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है?
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 3, 2020
क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है?
क्या पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हो उनके आंसू पोंछना पाप है?
अगर अपराध व पाप है, तो राहुल जी,प्रियंका जी, कांग्रेस के सांसद,नेतागण व कार्यकर्ता ये अपराध बार बार करेंगे! pic.twitter.com/i5OtyjfO7T
राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना
राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस की ओर रवाना हो गए हैं। यूपी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की अनुमति दी है।
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra cross Delhi-Noida flyway.
— ANI (@ANI) October 3, 2020
They are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/yk3nQBP501
बिना अनुमति अंतिम संस्कार के सवाल पर क्या बोले डीजीपी एचसी अवस्थी
हाथरस केस की पीड़िता का अंतिम संस्कार करने से पहले उसके परिवार वालों से अनुमति नहीं ली गई थी के सवाल पर डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। स्थानीय (प्रशासन) स्तर पर निर्णय लिया गया।
I can't comment on this. The decision was taken at the local (administration) level: DGP HC Awasthy on allegations that permission was not sought from the family members of the victim of #HathrasCase before performing her last rites pic.twitter.com/qlGR5wwgPP
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020
DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिल गई है। मगर उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता DND पर मौजूद हैं। यूपी सरकार ने राहुल और प्रियंका समेत पांच ही लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी दी गई है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। कार्यकर्ताओं को DND से हटाया जा रहा है।
राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली नोएडा फ्लाइवे पहुंचे
राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली नोएडा फ्लाइवे पहुंचे हैं। दोनों नेता पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं।
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra reach Delhi-Noida flyway.
— ANI (@ANI) October 3, 2020
They are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/VLWrj6vCPX
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi at Delhi-Noida flyway.
— ANI (@ANI) October 3, 2020
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra with other leaders are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/KxNvcIcGGp
'ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी'
मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन करना जरूरी होता है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बेटी को इससे भी वंचित रखा। ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी।
मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन करना जरूरी होता है।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 3, 2020
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बेटी को इससे भी वंचित रखा।
ये अधर्मी योगी का रावणराज है,
इस्तीफा दो योगी।#Hathras #HathrasHorrorShocksIndia
DND फ्लाइओवर के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया
दिल्लीः DND फ्लाइओवर के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी यहीं मौजूद हैं। वे पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं।
Delhi: Congress workers stopped at Delhi-Noida flyway.
— ANI (@ANI) October 3, 2020
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra also present at the flyway with other leaders are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/LAlrz1LVMj
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी- अवनीश अवस्थी
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुख्यमंत्री के आदेश पर पीड़ित परिवार से मिले। SIT ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। परिवार को आश्वासन दिया गया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था सही रूप से बनी रहेगी। अवस्थी ने आगे कहा कि कल SIT की पहली रिपोर्ट मिली। दो घंटे के अंदर कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि SIT हर मुद्दे पर संज्ञान लेगी।
ओडिशा विधानसभा में उठा हाथरस की घटना का मुद्दा
ओडिशा विधानसभा में शनिवार को कांग्रेस के सदस्यों हाथरस की घटना को उठाया। सदन में इसपर हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद सदन की कार्रवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता नरसिंह मिश्रा ने सदन में उठाया।
कायर है भाजपा सरकार -रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीर सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कायर है भाजपा सरकार। योगी आदित्यनाथ डरकर छिप गए हैं।
राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की इजाजत मिली
राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की इजाजत मिली है। यूपी सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। बता दें कि राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी मौजूद हैं। मगर उन्हें हाथरस जाने की इजाजात नहीं दी गई है। राहुल और प्रियंका समेत पांच ही लोग हाथरस जा सकते हैं।
आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, अगर एक गरीब के आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें। राजस्थान में क्या कार्रवाई हुई है, आप खुद जाकर देख लें।
अगर एक गरीब के आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें। राजस्थान में क्या कार्रवाई हुई है, आप खुद जाकर देख लें: भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के #हाथरस जाने को राजनीतिक पर्यटन कहने पर राजीव शुक्ला, कांग्रेस pic.twitter.com/nVgPQxULh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2020
हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं- नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह
दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हाथरस की ओर कूच कर रहे अन्य नेताओं के आगमन के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं, इस मामले में नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। गैर कानूनी जनसभा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोग लगातार शांति की अपील कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं।
DND पर धारा-144 लागू
राहुल और प्रियंका पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं। वह DND पहुंच गए हैं। इस बीच DND पर धारा-144 लगा दी गई है। वहां भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती गई है। सांसदों के साथ राहुल और प्रियंका हाथरस जा रहे हैं।
राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी
राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी हैं, जो दिल्ली से हाथरस के लिए निकल गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी स्वयं कार चलाकर हाथरस जा रही हैं। बता दें कि, इससे पहले उन्हें हाथरस जाने से रोक दिया गया था।
#WATCH Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on her way to meet the family of the alleged gangrape victim in #Hathras (UP), with Congress leader Rahul Gandhi (Source-Congress) pic.twitter.com/TSy7gLaxPL
— ANI (@ANI) October 3, 2020
इस बार भी रोक दिया गया तो वे लोग फिर से परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे
वहीं, हाथरस रवाना होने के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि उन्हें इस बार भी रोक दिया गया तो वे लोग फिर से परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को पिछली बार यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया गया था।
राहुल के पीड़िता के गांव जाने को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद आज दोपहर उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे और 19 वर्षीय युवती के परिवार से मिलेंगे जिसके साथ दुष्कर्म और क्रूरता से हत्या कर दी गई।'
दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस जाने से रोक नहीं सकती
हाथरस रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीटर पर लिखा है, 'इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।'
दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2020
कांग्रेस का पांच अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन
वहीं, कांग्रेस पार्टी पांच अक्तूबर को हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी। पार्टी का यह एलान ऐसे समय पर आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों ने पीड़िता के गांव जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि परिवार ने दावा किया है कि पीड़िता की मृत्यु के बाद पुलिस ने परिवार को शव घर लाने की अनुमति नहीं दी और उसका जबरदस्ती अंतिम संस्कार कर दिया।
गुलाम नबी आजाद पूछा, क्या यूपी में कोई व्यवस्था है?
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने हाथरस की घटना पर पूछा कि क्या यूपी में कोई व्यवस्था है? जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले, भीड़ हिंसा, विपक्षी नेताओं की हत्या और उनके खिलाफ मामले दायर करने के मामले थे। यूपी में यह नया नहीं बल्कि रूटीन है।
भाजपा का राहुल और प्रियंका पर हमला
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'यह इन दोंनों भाई बहनों का राजनीतिक पाखंड है।' प्रसाद ने कहा कि जब कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में ऐसा ही जघन्य अपराध घटित हुई थी, तब भाई-बहन (राहुल-प्रियंका) चुप क्यों थे? उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में खबरों में आए उस बयान को तवज्जो नहीं दी कि वे (गहलोत) भाजपा नेताओं को अपने राज्य में आने से नहीं रोकते।
निलंबित हुए कई अधिकारी
हालांकि, हाथरस कांड में एक्शन में आई योगी सरकार ने शुक्रवार शाम को वहां के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, इंसपेक्टर व दो अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद दिए। अभी तक शामली के कप्तान विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में पीड़ित परिवार, आरोपी पक्ष व संबंधित पुलिस कर्मियों का पालीग्राफ व नार्को टेस्ट भी कराने का भी आदेश दिए हैं। निलंबित किए जाने वालों में जिले के कप्तान विक्रांत वीर, क्षेत्राधिकारी रामशब्द, इन्सपेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल शामिल हैं।
हाथरस कांड के बाद पीड़िता के गांव में कड़ा पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया सहित बाहरी लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया। इस पाबंदी पर योगी आदित्यनाथ सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए मृतका के गांव में लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हाथरस कांड का जल्द ही खुलासा होगा। पीड़िता के गांव में लगी पाबंदी पर उन्होंने कहा कि वहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए मृतका के गांव में लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा।
इतना ही नहीं हाथरस के चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की युवती के साथ हुई घटना से पूरे इलाके में जातीय तनाव बढ़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व कुछ तथ्यों के सामने आने के बाद आरोपी पक्ष भी अब खुलकर सामने आ गया है। इलाके में पंचायतें शुरू हो गई हैं। ऐसे में जो तनाव खामोशी भरा था, उसे खुलकर देखा जा सकता है।
गांव में तो पुलिस फोर्स के चलते मामला शांत है और वहां वाल्मीकि परिवार के चंद घर हैं, लेकिन आसपास के इलाके में इस जातीय तनाव की तपिश देखी जा सकती है। इसका आभास स्थानीय प्रशासन को भी हो रहा है। खुफिया तंत्र अलर्ट पर है।
दुष्कर्म व हत्या के आरोप में जेल भेजे गए युवकों के समर्थन में शुक्रवार को सवर्ण समाज का आक्रोश सामने आ गया। धनीपुर मंडी के पास सवर्ण समाज के लोगों ने हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का पुतला फूंका। उन पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया।