फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hashtag Whatsapp Down Twitter Trend Instagram Social Media Users facing Problem news Updates

Whatsapp-Instagram: वाट्सएप-इंस्टाग्राम की सेवाएं फिर से बहाल, डेढ़ घंटे तक हलकान रहे यूजर्स

Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
सार

व्हाट्सएप ने कहा था कि हम जानते हैं कि कुछ लोग अभी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम परेशानी दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द से जल्द हम इसे सही कर देंगे, जिससे लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।

विज्ञापन
Hashtag Whatsapp Down Twitter Trend Instagram Social Media Users facing Problem news Updates
वाट्सएप-इंस्टाग्राम डाउन। - फोटो : ANI

विस्तार

वाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं। बुधवार रात 11.45 बजे से दुनिया भर के यूजर्स को लॉग-इन करने में समस्या आ रही थी। इंस्टाग्राम पर यूजर्स अपने टाइमलाइन को रीफ्रेश नहीं कर पा रहे थे। वे नई स्टोरीज देखने में भी समर्थ थे। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक परेशान रहने के बाद यूजर्स को काफी राहत मिली

विज्ञापन


वाट्सएप ने दिया था भरोसा
दुनिया भर में आ रही दिक्कतों पर व्हाट्सएप ने कहा था कि हम जानते हैं कि कुछ लोग अभी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम परेशानी दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द से जल्द हम इसे सही कर देंगे, जिससे लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

 
डाउनडिटेक्टर ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का उपयोग करने का प्रयास करते समय समस्या की रिपोर्ट करने वाले उपयोगकर्ताओं में वृद्धि देखी है। डाउनडिटेक्टर एक लोकप्रिय वेबसाइट जो वेब आउटेज को ट्रैक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-विदेश के यूजर्स को आई परेशानी
अचानक व्हाट्सएप डाउन होने के कारण लोग परेशान हो गए हैं। एक यूजर ने बताया कि व्हाट्सएप पर फोटो-वीडियो तो क्या मैसेज तक भेजने में दिक्कत आ रही है। भारत के कई शहरों में व्हाट्सएप डाउन होने की जानकारी मिली थी। व्हाट्सएप डाउन होने के कारण देश भर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए। व्हाट्सएप डाउन की अधिकांश शिकायतें राजधानी नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से सामने आई है। 


मेटा के सभी सर्वर्स डाउन
मेटा का सर्वर 5 मार्च को डाउन हुआ था। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला था। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया था। करीब डेढ़ घंटे तक यह आउटेज जारी रही। इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे। मेटा के डाउन होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच, एक्स ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी। 

सर्वर्स ़डाउन होने पर लोग सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। देखें कुछ बेहतरीन मीम्स...





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed