06:04 PM, 21-Oct-2019
महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान खत्म, 6 बजे तक कुल 56.43 फीसदी वोटिंग हुई।
-महाराष्ट्र में 55.39 फीसदी वोटिंग
-हरियाणा में 61.39 फीसदी वोटिंग
05:29 PM, 21-Oct-2019
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे के एनसीएल स्कूल मतदान बूथ पर वोट डाला।
05:08 PM, 21-Oct-2019
दोनों राज्यों में शाम पांच बजे तक कुल 50.31 फीसदी मतदान
-महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 48.54 फीसदी वोटिंग
-हरियाणा में शाम पांच बजे तक 59.44 फीसदी वोटिंग
05:03 PM, 21-Oct-2019
सलमान खान वोट डालने बांद्रा वेस्ट के मतदान बूथ पहुंचे।
04:12 PM, 21-Oct-2019
महाराष्ट्र में दोपहर तीन बजे तक 43.78 फीसदी मतदान।
04:10 PM, 21-Oct-2019
हरियाणा में दोपहर 3.30 बजे तक 50.59 फीसदी वोटिंग।
03:17 PM, 21-Oct-2019
हरियाणा में अबतक 45 फीसदी और महाराष्ट्र में 34 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।
03:15 PM, 21-Oct-2019
शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ बांद्रा पश्चिम के बूथ संख्या 177 पर मतदान किया।
03:09 PM, 21-Oct-2019
दो बजे तक हरियाणा में 37.12 प्रतिशत मतदान
जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 31.62
अंबाला- 31.85
यमुनानगर- 41.90
कुरुक्षेत्र- 39.12
कैथल- 38.99
करनाल- 36.83
पानीपत- 32.84
सोनीपत- 32.31
जींद- 40.22
फतेहाबाद- 43.04
सिरसा- 46.23
हिसार- 41.44
भिवानी- 49.85
रोहतक- 41.20
झज्जर- 33.81
महेंद्रगढ़- 30.85
रेवाड़ी- 34.87
गुरुग्राम- 25.53
फरीदाबाद- 28.06
मेवात- 43.32
पलवल- 43.47
चरखी दादरी- 36.81
02:44 PM, 21-Oct-2019
चुनाव आयोग की अधिकारी सुषमा सतपुते ने बताया कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 62 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कुछ समस्या थी लेकिन मशीन को बदल दिया गया है और मतदान जारी है।
02:41 PM, 21-Oct-2019
अभिनेता अनिल कपूर और ऋतिक रोशन ने अंधेरी (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं दीपिका पादुकोण ने बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी मुंबई में मतदान किया।
02:05 PM, 21-Oct-2019
हरियाणा में अबतक 37 फीसदी और महाराष्ट्र में 30 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।
01:40 PM, 21-Oct-2019
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में मतदान किया।
स्मृति ईरानी ने कहा कि आज के नायक खन्ना जी हैं, उन्होंने सेना में सेवा की थी। वह 93 वर्ष के हैं और मतदान करने के लिए बाहर आए हैं। यह बाकी लोगों के लिए एक प्रेरणा है, लोगों से अनुरोध है कि बाहर आएं और वोट करें। उन्होंने कहा कि अगर 93 साल के व्यक्ति मतदान कर सकते हैं तो आपको कौन रोक रहा है?
01:35 PM, 21-Oct-2019
अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं मुंबई में वोट डालने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें, यह लोकतंत्र का उत्सव है।
12:31 PM, 21-Oct-2019
मुंबई: सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और उनके बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।