{"_id":"5d92103f8ebc3e014472196a","slug":"haryana-assembly-elections-congress-central-election-committee-meeting-to-be-held-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा चुनाव: कल दिल्ली में होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हरियाणा विधानसभा चुनाव: कल दिल्ली में होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
Mon, 30 Sep 2019 08:43 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Sep 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में हरियाणा चुनाव पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Congress Central Election Committee meeting to be held tomorrow in Delhi for upcoming #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/p6zgthjbbP
— ANI (@ANI) September 30, 2019विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ चुनावी समर में कूदने का एलान करेंगे। सीएम खट्टर ने इसके लिए मां काली के भक्तों के लिए मशहूर धरती कालका को चुना है तो हरियाणा की राजनीति में जाटलैंड के गढ़ रोहतक को हुड्डा ने चुनावी उद्घोष के लिए चुना है।
विज्ञापन
18 अगस्त को मनोहर लाल कालका से गरजेंगे और पूर्व सीएम हुड्डा रोहतक से हुंकार भरेंगे। मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने यहां ताकत झोंक दी है। कालका विधायक लतिका शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने में जुट गई हैं।
जन आशीर्वाद यात्रा के नाम से शुरू होने वाली इस रैली को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे रूट का निरीक्षण किया और इस दौरान की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।