फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Assembly Elections 2019: BJP issued its first list, CM Khattar will contest from karnal

करनाल से लड़ेंगे सीएम खट्टर, अब की बार 75 पार बना हरियाणा में भाजपा का मिशन

Mon, 30 Sep 2019 07:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 30 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019: BJP issued its first list, CM Khattar will contest from karnal
मनोहर लाल खट्टर (फाइल)

भारतीय जनता पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 78 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ पहली लिस्ट जारी कर दी। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 का मुख्य चेहरा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं। पार्टी को भरोसा है कि मुख्यमंत्री खट्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की छाया में 75 से अधिक सीटों पर जीत दिलाने में सफल होंगे। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटें मिली थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर मिली जीत ने पार्टी के हौसले बुलंद कर दिए हैं।

विज्ञापन

 

पार्टी ने मुख्यमंत्री खट्टर को करनाल से, पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला को तोहना और लतिका शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाकर अपना पासा फेंक दिया है। हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तैयार हो रहा है। बूथ स्तर तक की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है और अब पार्टी के नेता, कार्यकर्ता हर घर की घंटी बजाकर मतदाताओं को भाजपा को वोट देने के लिए जागरुक कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुल मिलाकर पार्टी ने 90 सीटों के जातिगत समीकरण को साधकर 75 से अधिक सीटों को लाने का लक्ष्य रखा है। अनिल विज अंबाला कैंट से, कविता जैन को सोनीपत, सुश्री प्रेम लाला को उचाना कला, बबिता फोगाट को दादरी, नौकुसुम चौधरी को पुनाहना, पहलवान योगेश्वर दत्त को बरौदा से उतारकर पार्टी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से पार्टी के प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा ने हरियाणा के लिए अबकी बार फिर मनोहर सरकार और नमो अगेन का नारा दिया है। सूत्र बताते हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच-छह जनसभाओं की योजना बना रही है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य पार्टी के स्टार प्रचारकों में होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed