फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harshvardhan Shringla Meenakshi Jain nominate Rajya Sabha foreign policy history expert pm modi congratulated

Rajya Sabha: राज्यसभा पहुंचे हर्षवर्धन श्रृंगला-मीनाक्षी जैन; एक विदेश नीति के माहिर तो दूसरी इतिहास की जानकार

Sun, 13 Jul 2025 12:31 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 13 Jul 2025 12:31 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इतिहासकार मीनाक्षी जैन और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को राज्यसभा के लिए नामित किया है। श्रृंगला ने भारत की विदेश नीति को दिशा दी है और वे जी-20 के समन्वयक भी रहे। वहीं, डॉ. मीनाक्षी जैन भारतीय संस्कृति और मंदिर इतिहास पर गहन शोध के लिए जानी जाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

विज्ञापन
Harshvardhan Shringla Meenakshi Jain nominate Rajya Sabha foreign policy history expert pm modi congratulated
मीनाक्षी जैन और हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इनमें उज्जवल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मस्ते का नाम शामिल है। केंद्र सरकार की सिफारिश पर शनिवार को गृह मंत्रालय ने इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इस खास रिपोर्ट में हम पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन के बारे में प्रमुखता से जानेंगे। 
विज्ञापन


35 वर्षों की शानदार कूटनीतिक पारी
हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी रहे हैं। अपने 35 साल के करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वे अमेरिका में भारत के राजदूत (2019), बांग्लादेश में उच्चायुक्त और थाईलैंड में भारत के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने फ्रांस (यूनेस्को), अमेरिका (संयुक्त राष्ट्र), वियतनाम, इस्राइल और दक्षिण अफ्रीका में भी काम किया है। विदेश मंत्रालय में वे संयुक्त सचिव के तौर पर बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव मामलों के प्रभारी रहे।
विज्ञापन


विदेश सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारी
29 जनवरी 2020 को श्रृंगला भारत के 33वें विदेश सचिव बने। उन्होंने कोविड-19 महामारी, भारत-चीन सीमा तनाव, और वैश्विक कूटनीतिक बदलावों के समय विदेश नीति को दिशा दी। 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए उन्हें मुख्य समन्वयक बनाया गया। सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक हर्षवर्धन ने भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले कॉर्पोरेट और सार्वजनिक क्षेत्र में भी काम किया है। वहीं, अब श्रृंगला राज्यसभा में अपनी आवाज को मजबूती देते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास लेखन में गहराई से उतरीं डॉ. मीनाक्षी जैन
भारत की प्राचीन सभ्यता, धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक चेतना पर ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काम करने वाली प्रसिद्ध इतिहासकार  डॉ. मीनाक्षी जैन इतिहास, संस्कृति और सभ्यता के गहन अध्ययनों के लिए जानी जाती हैं। भारत सरकार ने उन्हें साल 2020 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। 

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को किया मनोनीत; उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के नाम भी शामिल

इन्होंने गर्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दी हैं। ये नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी की फेलो रह चुकी हैं और इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टॉरिकल रिसर्च की गवर्निंग काउंसिल की सदस्य भी रही हैं। वर्तमान में ये इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च की सीनियर फेलो हैं।

ऐतिहासिक दृष्टिकोण से विश्लेषण
डॉ. जैन का शोध मध्यकालीन और औपनिवेशिक भारत पर केंद्रित रहा है। उन्होंने धार्मिक-सांस्कृतिक विकास पर गहन शोध किया है। उनके चर्चित शोध ग्रंथों में ‘राम और अयोध्या’, ‘दि बैटल फॉर राम’, ‘सती’, और ‘फ्लाइट ऑफ डीटीज एंड रिबर्थ ऑफ टेम्पल्स’ जैसी पुस्तकें शामिल हैं। इन सभी ग्रंथों में उन्होंने भारतीय धर्म, समाज और आस्था से जुड़े ऐतिहासिक पक्षों को प्रमाणों के साथ प्रस्तुत किया है।

मंदिर परंपरा पर आधारित व्याख्यान
डॉ. मीनाक्षी जैन ने भारतीय सभ्यता में मूर्ति पूजा की परंपरा और मंदिरों की सुरक्षा को लेकर दो विशेष व्याख्यान दिए। पहला व्याख्यान मूर्ति पूजा की उत्पत्ति और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व पर केंद्रित था। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और मथुरा जैसे क्षेत्रों में पहली शताब्दी ईसा पूर्व से मिले पुरातात्विक साक्ष्यों को बताया गया।

दूसरे व्याख्यान में उन्होंने दर्शाया कि कैसे मल्तान से लेकर केरल तक आस्था के प्रतीकों को श्रद्धालुओं ने हर संकट में बचाने का प्रयास किया। उन्होंने मंदिर महात्म्य, शिलालेखों, वंशावली, और विदेशी यात्रियों के लेखों का भी हवाला दिया जो भारत में मंदिर पुनर्निर्माण की संस्कृति को उजागर करते हैं।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई, कहा- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद

राज्यसभा में उनकी नियुक्ति भारतीय संस्कृति, इतिहास और अकादमिक विमर्श को नई दिशा दे सकती है। डॉ. मीनाक्षी जैन की उपस्थिति संसद में इतिहास और शोध आधारित दृष्टिकोण को मजबूती देने में सहायक हो सकती है। उनके शोध और योगदान आने वाले वर्षों में भारतीय नीतियों में वैचारिक गहराई जोड़ सकते हैं।


प्रधानमंत्री ने की तारीफ, बताया प्रेरणास्रोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों नामित सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि हर्षवर्धन श्रृंगला एक कुशल रणनीतिक विचारक और कूटनीतिज्ञ हैं जिन्होंने भारत की विदेश नीति को मजबूती दी। वहीं, डॉ. मीनाक्षी जैन के शोध कार्यों ने भारत के अकादमिक जगत को समृद्ध किया है। उनका राज्यसभा में नामांकन भारत के वैचारिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण को और मजबूती देगा।

उज्ज्वल निकम और सदानंदन मस्ते भी हुए मनोनीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26/11 हमले के आरोपी कसाब को फांसी दिलाने वाले वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को राज्यसभा के लिए नामित किया है। उन्हें कानूनी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। इससे पहले भाजपा ने उन्हें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन की जगह लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। उज्ज्वल निकम के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


राज्यसभा के लिए नामित सी. सदानंदन स्ते केरल से भाजपा सदस्य हैं और पूर्व शिक्षक रह चुके हैं। 2021 में उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया था। 25 जनवरी 1994 को उनके गांव पेरिंचेरी के पास CPI(M) कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दोनों पैर काट दिए थे। वे राजनीतिक हिंसा के प्रतीक माने जाते हैं। सी. सदानंदन मस्ते के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed