फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Nominates Ujjwal Nikam, Meenakshi Jain, Harsh Vardhan Shringla and C Sadanandan for Rajya Sabha

Rajya Sabha: राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को किया मनोनीत; उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के नाम भी शामिल

Sun, 13 Jul 2025 09:01 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 13 Jul 2025 09:01 AM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इनमें उज्जवल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
President Nominates Ujjwal Nikam, Meenakshi Jain, Harsh Vardhan Shringla and C Sadanandan for Rajya Sabha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए इन चार हस्तियों को मनोनीत किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इनमें सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मस्ते , भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन का नाम शामिल है। ये नामांकन पूर्व में नामित सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण खाली पड़ी सीटों को मद्देनजर किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80(1)(क) के खंड (3) द्वारा उन्हें दी गई शक्तियों के अंतर्गत इन लोगों को राज्यसभा के लिए चुना है।  भारत के राष्ट्रपति राज्यसभा के लिए 12 व्यक्तियों को मनोनीत कर सकते हैं। ये लोग कला, साहित्य और लोक सेवा के क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा के लिए जाने जाते हैं।  

विज्ञापन

President Nominates Ujjwal Nikam, Meenakshi Jain, Harsh Vardhan Shringla and C Sadanandan for Rajya Sabha
हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI

अमेरिका, बांग्लादेश और थाईलैंड में राजदूत  रहे हैं श्रृंगला 
हर्षवर्धन श्रृंगला पूर्व विदेश सचिव रहे हैं। उन्होंने पूर्व में संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और थाईलैंड में राजदूत का पद भी संभाला है। उन्होंने 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए मुख्य समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है।

विज्ञापन

President Nominates Ujjwal Nikam, Meenakshi Jain, Harsh Vardhan Shringla and C Sadanandan for Rajya Sabha
उज्जवल निकम - फोटो : एएनआई (फाइल)

निकम ने मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में रखा सरकार का पक्ष 
उज्जवल देवराव निकम कानूनी क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। कई हाई प्रोफाइल मुकदमों को संभालने के लिए उन्हें जाना जाता है, इनमें 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में अजमल कसाब का मुकदमा और 1993 के बॉम्बे विस्फोट मामले शामिल हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के आम चुनावों में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। 

इसे भी पढ़ें- Who Is Ujjwal Nikam: कानून जगत के उस्ताद की राज्यसभा में नई पारी; जानिए उज्ज्वल निकम से जुड़ीं दिलचस्प बातें

विज्ञापन

1994 में माकपा वालों ने काट दिए थे सदानंदन मस्ते के पैर
राज्यसभा के लिए नामित किए गए सी. सदानंदन मस्ते केरल के भाजपा सदस्य हैं। वे पूर्व में शिक्षक रहे हैं। उन्हें भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। वहीं, सदानंदन को 25 जनवरी, 1994 में राजनीतिक हिंसा के शिकार बनाया गया था। तब उनके पैतृक गांव पेरिंचरी के पास माकपा कार्यकर्ताओं ने उनके दोनों पैर काट दिए थे। 

गार्गी कॉलेज में इतिहास की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर हैं मीनाक्षी जैन
वहीं, राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा नामित की गई डॉ. मीनाक्षी जैन प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में इतिहास की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Tragedy: कालिख में लिपटीं इमारतें खौफनाक मंजर की गवाह, दुर्घटनास्थल पर 50-60 पुलिसकर्मी आज भी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed