फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   harshvardhan says india hopes to get corona vaccine in next few months

अगले कुछ महीनों में भारत को कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद : हर्षवर्धन

Fri, 16 Oct 2020 04:39 AM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Oct 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
harshvardhan says india hopes to get corona vaccine in next few months
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत के पास अगले कुछ महीनों में कोविड-19 का टीका होने की उम्मीद है और देश अगले छह महीने में लोगों को टीका उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में होना चाहिए। उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन्स एंबुलेंस की वार्षिक आम बैठक में यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'हम टीके के विकास की प्रक्रिया में काफी गहराई से शामिल हैं...अधिक से अधिक अगले कुछ महीने में हमारे पास टीका होने की उम्मीद है और आशा है कि अगले छह महीने में भारत के लोगों को टीका उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में हम होंगे।'
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में छह फुट की दूरी बनाए रखने, समय-समय पर हाथ धोने, मास्क और फेस कवर पहनने, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर, जैसे ‘सामाजिक टीके’ का पालन किया जाना चाहिए। हर्षवर्धन ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने अपने रक्त केंद्रों के जरिए यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं कि जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की कोई कमी न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed