फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harshvardhan says doubling rate in india is 12 days our mortality rate is lowest in world

अच्छी खबर: 12 दिन हुआ डबलिंग रेट, 10 हजार से ऊपर मरीज हुए ठीक

Sun, 03 May 2020 03:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 03 May 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Harshvardhan says doubling rate in india is 12 days our mortality rate is lowest in world
डॉक्टर हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच एक अच्छी खबर आई है। कोरोना के मामले दोगुने होने में अब ज्यादा वक्त लग रहा है। वहीं 10,000 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस बात की जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि दुनिया के मुकाबले भारत में मृत्यु दर बहुत कम है।

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहले हमारा डबलिंग (मामलों के दोगुना होने की दर) रेट 14 दिन था, कुछ दिन पहले यह रेट 10.5 था वो आज सुबह 12 दिन हो गया है। केवल इतना ही नहीं कोरोना वायरस परीक्षण के लिए रविवार से 310 सरकारी और 111 निजी परीक्षण लैब तैयार हो चुकी हैं। हमारे यहां मृत्यु दर 3.2 प्रतिशत दुनिया में सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिस देश में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और एन95 मास्क पहले बाहर से आयात करने पड़ते थे। वहां आज हम एक दिन में दो लाख से ज्यादा पीपीई किट बना रहे हैं। हम देश में 50 लाख से ज्यादा एन95 मास्क और 20 लाख से ज्यादा पीपीई किट बांट चुके हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शनिवार को हमने 10 लाख टेस्ट के आंकड़े को पार कर लिया और एक दिन में लगभग 74,000 परीक्षण किए। उन्होंने कहा कि देश के 319 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। वहीं 130 जिले हॉटस्पॉट और 284 जिले हॉटस्पॉट रहित हैं। मंत्री ने कहा कि भारत ने 99 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, पेरासिटामोल जैसी दवाई दी है।

अब तक कोरोना के 10,632 मरीज हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी किए आंकड़ो के अनुसार देश में कोरोना संक्रमित 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। एक मरीज विदेश चला गया है। वायरस की वजह से 1,301 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं वायरस संक्रमितों की संख्या 39,980 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed