{"_id":"5e6098908ebc3eeb6878e2fa","slug":"harshvardhan-gave-statement-in-parliament-on-coronavirus-says-29-positive-cases-of-virus-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस पर राज्यसभा में बोले हर्षवर्धन- जांच के लिए 15 लैब तैयार, 19 और बनाए जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस पर राज्यसभा में बोले हर्षवर्धन- जांच के लिए 15 लैब तैयार, 19 और बनाए जाएंगे
Thu, 05 Mar 2020 12:01 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
चीन से शुरू हुआ कोरोवायरस 50 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत में भी इसके कुछ संदिग्ध और कुछ पुष्ट मामले सामने आए हैं। जिसे लेकर राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में चार मार्च तक वायरस से संक्रमित 29 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मामले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा, 'भारत में वायरस के खिलाफ 17 जनवरी से तैयारी चल रही है। देश में चार मार्च तक 29 मामलों की पुष्टि हुई है। इटली से आए पर्यटक कोरोना से संक्रमित हैं। मैं रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। मंत्रियों का एक समूह भी स्थिति की निगरानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। एन95 मास्क और अन्य उपकरणों के एक्सपोर्ट को नियंत्रित किया गया है। जांच के लिए 15 लैब बनाए गए हैं, 19 और तैयार किए जा रहे हैं। एक कॉल सेंटर भी इसके लिए बनाया गया है।'
विज्ञापन
Union Health Minister: I am daily reviewing the situation. A Group of Ministers is also monitoring the situation. #Coronovirus https://t.co/x6egmunuQe
— ANI (@ANI) March 5, 2020
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, '12 बड़े और 65 छोटे बंदरगाहों पर कोरोना की स्क्रीनिंग की जा रही है। चार मार्च तक 6241 विमानों में 6,11,167 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। हम मार्गदर्शन और अपडेट्स के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के संपर्क में हैं। तेहरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ईरान के संपर्क में है। लोग कोरोनावायरस से प्रभावित देशों में जाने से बचें।'
दिल्ली एनसीआर में सामने आए 19 मामले
दिल्ली-एनसीआर में कोरोनावायरस से संक्रमण के 19 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 16 इटली के पर्यटक हैं। वहीं गुरुग्राम में पेटीएम के एक कर्मचारी के वारयस की चपेट में होने की पुष्टि हुई है। इस खतरनाक वायरस के संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इससे निपटने के लिए टास्कफोर्स बनाई है।