फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   harshita brella murder case family accused husband pankaj to kill her

Hrshita Murder Case: नवंबर में लंदन में हुई थी हर्षिता की हत्या, परिवार ने पति पर लगाया मर्डर का आरोप

Sun, 15 Dec 2024 09:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Dec 2024 09:06 AM IST
सार

दिल्ली में पैदा हुई और पली-बढ़ी 24 वर्षीय हर्षिता इस साल अप्रैल में ही लंदन गई थी। हर्षिता की पंकज से बीते साल अगस्त में शादी हुई थी। हालांकि लंदन जाने के बाद से ही कथित तौर पर पंकज ने हर्षिता के साथ घरेलू हिंसा शुरू कर दी।

विज्ञापन
harshita brella murder case family accused husband pankaj to kill her
हर्षिता ब्रेला - फोटो : फेसबुक

विस्तार

बीते नवंबर में भारत की बेटी हर्षिता ब्रेला की लंदन में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और उसका शव एक कार की डिक्की से बरामद हुआ था। हर्षिता के परिवार ने उसके पति पंकज लांबा पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पंकज हत्या करने के बाद भारत आ गया है। वे दिल्ली पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन न तो दिल्ली पुलिस और न ही लंदन पुलिस इस मामले में कुछ कार्रवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हर्षिता ने जताई थी हत्या की आशंका
दिल्ली में पैदा हुई और पली-बढ़ी 24 वर्षीय हर्षिता इस साल अप्रैल में ही लंदन गई थी। हर्षिता की पंकज से बीते साल अगस्त में शादी हुई थी। हालांकि लंदन जाने के बाद से ही कथित तौर पर पंकज ने हर्षिता के साथ घरेलू हिंसा शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार का दावा है कि पकंज लंदन में घर खरीदना चाहता था और इसके लिए वह हर्षिता के परिवार से पैसों की मांग कर रहा था। हर्षिता की मां का कहना है कि हत्या से पहले हर्षिता ने फोन पर उन्हें बताया था कि पंकज उसके साथ मारपीट करता है और उसने बताया था कि पंकज उसकी हत्या कर सकता है। 
विज्ञापन


लंदन में गिरफ्तार भी हुआ था पंकज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार ने दावा किया है कि हर्षिता की हत्या से कुछ हफ्ते पहले ही उसका गर्भपात हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल अगस्त में हर्षिता ने पंकज के खिलाफ लंदन में घरेलू हिंसा की पुलिस में शिकायत भी की थी, जिसके बाद पंकज को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में सितंबर माह में पंकज को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब हत्या के मामले में लंदन पुलिस पंकज की तलाश कर रही है, लेकिन हर्षिता के परिवार का दावा है कि वह भागकर भारत आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed