{"_id":"5f08332650bbcf753377a07e","slug":"harsh-vardhan-says-recovery-rate-of-covid-19-patients-is-about-63-community-transmission-is-not-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 प्रतिशत हुई कोरोना से ठीक होने की दर, देश में नहीं है सामुदायिक प्रसार: स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
63 प्रतिशत हुई कोरोना से ठीक होने की दर, देश में नहीं है सामुदायिक प्रसार: स्वास्थ्य मंत्री
Fri, 10 Jul 2020 02:53 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस स्तर तक भी हमारे यहां वायरस का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने कहा, 'कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 63 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर केवल 2.72 प्रतिशत है। हम मामलों की संख्या के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम कोरोना परीक्षण को तेज कर रहे हैं ताकि अधिकतम मामलों का पता लगाया जा सके और उनका इलाज किया जा सके।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना के इन नौ मिथकों पर कहीं आपने भी तो नहीं कर लिया विश्वास, जानें सच्चाई
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'रोजाना लगभग 2.7 लाख परीक्षण हो रहे हैं। इतना बड़ा देश होने के बावजूद, हम कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार के चरण में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि ऐसे बहुत कम मामले हैं जिनमें स्थानीय स्तर पर थोड़ा अधिक प्रसार हो सकता है।'
Around 2.7 lakh tests are being done daily. Despite being such a large country, we've not reached the community transmission stage of COVID-19. Though there are some small pockets where there could be slightly higher transmission locally: Union Health Minister Harsh Vardhan (2/2) https://t.co/03VgM1N1iN
— ANI (@ANI) July 10, 2020
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है। जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 1608, ओडिशा में 755, राजस्थान में 115 और पुदुचेरी में 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं।