फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel can become hurdle for BJP in UP Election

जेल से रिहा होते ही यूपी पहुंचेंगे हार्दिक पटेल, किसका बिगाड़ेंगे खेल?

Mon, 11 Jul 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
Hardik Patel can become hurdle for BJP in UP Election
- फोटो : pti
देशद्रोह का आरोप झेल रहे हार्दिक पटेल अब यूपी में बीजेपी का खेल बिगाड़ेंगे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक हार्दिक पटेल अगले 6 महीने तक यूपी में रहकर कुर्मी समुदाय का समर्थन जुटाएंगे।
विज्ञापन


यूपी चुनाव में भी अब कम वक्त बचा है, अगले ही साल चुनाव होना है। अभी से सभी पार्टियां जोर शोर से वोटरों का ध्यान खींचने में लगी हैं। खासकर बीजेपी इस बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के लिए अभी से पूरा जोर झोंक रही है। ऐसे में मोदी और बीजेपी को निशाने पर रखने वाले हार्दिक पटेल यूपी में कुर्मियों का समर्थन जुटाकर बीजेपी के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि आरक्षण आंदोलन के लिए हार्दिक यूपी में कुर्मियों की सभा को संबोधित करेंगे।

हार्दिक के यूपी में रहने के पीछे बड़ी वजह अदालत की शर्त है। दरअसल, अदालत ने उन्हें अगले 6 महीने तक गुजरात से बाहर रहने की शर्त पर जमानत दी है।

हार्दिक के स्वागत के लिए लोगों को कर दिए गए हैं मैसेज

Hardik Patel can become hurdle for BJP in UP Election
उधर गुजरात का पटेल और पट्टीदार समुदाय उनके जोरदार स्वागत की तैयारी कर चुका है। लोगों को मैसेज कर हार्दिक के स्वागत के लिए इकट्ठा होने की इत्तला कर दी गई है। 

सूत्रों की मानें तो सूरत सेंट्रल जेल से बाहर आते ही जेल के बाहर मौजूद उनके समुदाय के लोग उनका जोरशोर से स्वागत करेंगे और ट्रक में बैठाकर शहर में घुमाएंगे। हार्दिक एक रात ही गुजरात में गुजार सकेंगे। 

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक यूपी के अलावा महाराष्ट्र भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed