फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Puri slams pro-Khalistan protestors says Yeh jo kiraye ke tattu hain

Hardeep Puri: खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री पुरी, कहा-ये किराये के टट्टू हैं

Mon, 16 Jun 2025 04:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन को लेकर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि इनको गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत की तैयारियों पर भी बात की।

विज्ञापन
Hardeep Puri slams pro-Khalistan protestors says Yeh jo kiraye ke tattu hain
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से पहले खालिस्तान समर्थकों हालिया प्रदर्शनों को आलोचना की है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को किराये का टट्टू बताया और कहा उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये लोग पड़ोसी देश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उनसे फंडिंग नहीं मिली है। ये जो किराये के टट्टू हैं। इन्हें गंभीरता से न लें। 
विज्ञापन


भारत का ऊर्जा भंडार मजबूत
ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच तेल-गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए पुरी ने आश्वासन दिया कि भारत का ऊर्जा भंडार मजबूत है। आज हमारी ऊर्जा स्थिति ऐसी है कि हमारे पास पर्याप्त भंडार है, हमारा उत्पादन बढ़ रहा है। 2014 में, जब हमारा जैव-ईंधन सम्मिश्रण 1.4 प्रतिशत था, किसने सोचा था कि यह अब 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आग के गोले से ऐसे बाहर निकले रमेश विश्वास, देखिए विमान हादसे में जिंदा बचे यात्री का नया वीडियो


जल्द हाईड्रोजन से चलेंगीं बसें
उन्होंने भारत के हरित ऊर्जा क्षेत्र में हाल की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन, जिसे भविष्य का ईंधन माना जाता था, अब वास्तविकता बन रहा है। आईओसीएल ने अपनी पानीपत रिफाइनरी के लिए निविदा जारी कर दी है और आने वाले समय में हाइड्रोजन ईंधन वाली बसें चलेंगी।

ये भी पढ़ें:  'आप लोगों ने भारतीय पासपोर्ट की छवि खराब की', डंकी एजेंट को अग्रिम जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कनाडा में होगा जी-7 शिखर सम्मेलन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान उस वक्त आया है, जब कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन होना है। दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेता रविवार को कनाडा के रॉकीज में ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कनाडा पहुंच रहे हैं। सम्मेलन पर इस्राइल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छेड़े गए व्यापार युद्ध का साया मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed