फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Puri said that Priyanka Gandhi is raising issues which do not exist

Election 2023: 'प्रियंका गांधी उन मुद्दों को उठा रहीं, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं'; हरदीप पुरी ने ली चुटकी

Wed, 25 Oct 2023 04:23 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 04:23 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी चुनावों के दौरान उन खबरों को उठा रही जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है।

विज्ञापन
Hardeep Puri said that Priyanka Gandhi is raising issues which do not exist
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी उस खबर को जानबूझकर उठा रही है जिसे पहले ही सार्वजनिक रूप से फर्जी घोषित कर दिया गया था। वे इसे उठाकर समस्या पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। वह ऐसी चीज को उछालने की कोशिश कर रही है, जो अस्तित्व में ही नहीं है। यहां तक कि वह खबर ही फर्जी है। मैं मानता हूं कि चुनाव आयोग इस पर गंभीरता से गौर करेगा और मामले पर ठोस कदम उठाएगा। नोटिस जारी करना या एफआईआर दर्ज करना ये निर्णय चुनाव आयोग का काम है। 
विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए झुंझुनू पहुंचीं। उन्होंने यहां केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, आज 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। जो धर्म की राजनीति चलाते हैं, उनकी जवाबदेही खत्म हो गई है। ये समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं सिर्फ धर्म और जाति का नाम लो और वोट बटोर लें। लेकिन ये राजनीति तब तक चलेगी जब तक आप इनसे काम नहीं पूछते। पीएम मोदी की खोखली घोषणाएं और खाली लिफाफे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, मैंने सिर्फ यही कहा था कि मैंने टीवी पर यह देखा कि देवनारायण के मंदिर में पीएम मोदी गए। वहां उन्होंने दान पेटी में लिफाफा डाला। छह महीने बाद जब लिफाफा खोला तो उसमें 21 रुपए निकले। मैं तो समझ गई कि पीएम मोदी का लिफाफा खाली होगा। ये बात इनको चुभ रही है। इतना कहने पर मुझ पर केस डाल दिया। इन्होंने कहा कि हम एसटी, एससी और ओबीसी को खूब आगे बढ़ाएंगे, लेकिन जब हमने जाति जनगणना की बात की तो इनका मुंह बंद हो गया। क्योंकि मोदी जी का लिफाफा खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed