फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   harassed husbands does ingot of their alive wives in Godavari river

पतियों ने किया जिंदा पत्नियों का पिंडदान, सरकार से की यह मांग

Mon, 08 Oct 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Updated Mon, 08 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
harassed husbands does ingot of their alive wives in Godavari river
सांकेतिक चित्र

महाराष्ट्र के नासिक में बीवियों से प्रताड़ित पतियों ने अपनी जिंदा पत्नियों का पिंडदान करवाया है। रविवार को किए गए इस पिंडदान का उद्देश्य समाज को पत्नियों की प्रताड़ना से बारे में बताना था। इस दौरान वेदों के मंत्रों का उच्चारण हुआ और पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गोदावरी नदी में पिंड को अर्पित किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा कार्यक्रम एक संस्थान के जरिए आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष अमित देशपांडे ने कहा, 'शादी के समय सात फेरे लेते हुए पति-पत्नी साथ में रहने की कसमें खाते हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होना शुरू हो जाता है। जिसके बाद एक दिन उनका यह रिश्ता तलाक तक पहुंच जाता है। फिर उन्हें अदालतों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे मामले में ज्यादातर लोग महिला का समर्थन करते हैं। पतियों को हक दिलाने के लिए इस संस्थान की स्थापना की गई है।' नासिक से पहले संस्थान ने वाराणसी में पिंडदान करवाया था। 
विज्ञापन


पिंडदान करने वाले 100 पतियों ने सरकार से एक पुरुष आयोग गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह पिंडदान पति-पत्नी के रिश्ते को खत्म करने के लिए था। हिंदू धर्म में दिवंगत रिश्तेदार के पिंडदान करने की परंपरा है। देशपांडे ने कहा, 'कई बार पुरुषों की गलती नहीं होती है इसके बावजूद उन्हें जेल जाना पड़ता है। विवाहित पुरुषों की प्रताड़ना को सामने लाने के लिए ही जीवित पत्नियों का पिंडदान करवाया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed