{"_id":"57c17dae4f1c1b4a38d4fb3b","slug":"haji-ali-high-court-s-decision-on-the-equality-of-women-in-the-war-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 75 प्रतिशत लोगों का मानना हाजी अली पर कोर्ट का फैसला महिलाओं की जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 75 प्रतिशत लोगों का मानना हाजी अली पर कोर्ट का फैसला महिलाओं की जीत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Aug 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हाईकोर्ट ने कल ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हाजी अली की दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटा दी। यानि अब महिलाएं भी दरगाह के अंदर जा सकती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हाजी अली की दरगाह में महिलाएं पहले भी जाती थीं मगर वो दरगाह के अंदर नहीं जा सकती थीं, पर कोर्ट का यह फैसला आने के बाद अब महिलाएं भी दरगाह के अंदर जा सकती हैं।
विज्ञापन
यह ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत सभी को समानता हासिल है और हर व्यक्ति को मनचाहे धर्म को मानने को मूलभूत अधिकार है।
मुंबई हाईकोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले पर जनता की राय जानने के लिए अमर उजाला ने पोल का आयोजन किया। पोल में हमने जनता से सवाल पूछा था कि क्या आप हाजी अली पर आए हाईकोर्ट के फैसले को समानता की लड़ाई में महिलाओं की जीत के रुप में देखते हैं?
विज्ञापन
अमर उजाल पोल में पूछे गए इस सवाल पर हमें लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हमें प्राप्त जवाबों में 75 प्रतिशत लोगों का मनना है कि कोर्ट का यह ऐतिहासिक फैसला समानता की लड़ाई में महिलाओं की जीत है।
वहीं 23 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कोर्ट का यह फैसला समानता की लड़ाई में महिलाओं की जीत नहीं है। इसी प्रकार तीन प्रतिशत लोगों इस मुद्दे पर कोई राय नहीं रखतें।