फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haj Yatra 2024: 50 Muslim women will perform Hajj without men, big step in the empowerment of women

Haj Yatra 2024: बिना पुरुषों के 50 मुस्लिम महिलाएं करेंगी हज यात्रा, महिलाओं की मजबूती में एक और बड़ा कदम

Mon, 29 Jan 2024 06:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 29 Jan 2024 06:23 PM IST
सार

दिल्ली स्टेट हज कमिटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि इस वर्ष हज यात्रा के लिए डिजिटल रैंडम सिलेक्शन द्वारा यात्रियों का चयन किया गया है। दिल्ली से 3022 हज प्रार्थियों का चयन किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर हज यात्रा के लिए चयनित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं...

विज्ञापन
Haj Yatra 2024: 50 Muslim women will perform Hajj without men, big step in the empowerment of women
Haj Yatra 2024: दिल्ली स्टेट हज कमिटी की चेयरपर्सन कौसर जहां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस वर्ष 50 मुस्लिम महिलाएं बिना पुरुष सहयोगियों (मेहरम) के हज यात्रा करेंगी। इस बार अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पिछले वर्ष यह संख्या 39 ही थी। अंतिम सूची आने तक बिना मेहरम हज यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसे मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली स्टेट हज कमिटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि इस वर्ष हज यात्रा के लिए डिजिटल रैंडम सिलेक्शन द्वारा यात्रियों का चयन किया गया है। दिल्ली से 3022 हज प्रार्थियों का चयन किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर हज यात्रा के लिए चयनित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली हज कमिटी यात्रियों को गत वर्षों की भांति सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए उन्होंने पहले ही दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के विभिन्न संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित किया हुआ है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कोशिश की है। यह कदम मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक स्थिति को और ज्यादा मजबूत करेगा। इस वर्ष हज यात्रा के लिए डिजिटल रैंडम सिलेक्शन द्वारा यात्रियों का चयन किया गया है। इसमें दिल्ली से 3022 हज प्रार्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली स्टेट हज कमिटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली से हज यात्रा के लिए प्रार्थियों की कुल संख्या 4084 थी। 2011 की जनगणना के अनुसार दिल्ली की कुल मुस्लिम जनसंख्या (2158684) के अनुपात में चयन किए गए प्रार्थियों की कुल संख्या 3022 में सामान्य श्रेणी के 2892, सत्तर वर्ष और अधिक आयु के 80, और बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या 50 है। 1062 आवेदक अभी प्रतीक्षा सूची में रखे गये हैं।

पूरे देश में कुल 20 हज एंबरकेशन प्वाइंट हैं, जहां से हज यात्री यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली सब से बड़ा एंबरकेशन प्वाइंट है जहां से इस बार सबसे अधिक लगभग 22000 यात्री पवित्र हज के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली राज्य हज समिति इन सभी हज यात्रियों के लिए हर प्रकार की स्थानीय सुविधाएं प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed