कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का शुक्रवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार की हालत पहले से ही गंभीर थी। यहां के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, एच वसंतकुमार को 10 अगस्त को यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
H. Vasanthakumar, Congress MP from Kanyakumari, passes away. pic.twitter.com/5OPTAnEyEu
— ANI (@ANI) August 28, 2020विज्ञापन
धीरे-धीरे और बिगड़ती गई उनकी हालत-अपोलो अस्पताल
चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने कहा, 'कोरोना से संक्रमित एच वसंतकुमार को 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था। वह गंभीर कोविड निमोनिया से पीड़ित थे। उनका गहन देखभाल इकाई में चिकित्सकों के एक दल द्वारा इलाज किया जा रहा था। मगर उनकी हालत धीरे-धीरे और बिगड़ती गई और आज उनका निधन हो गया।'
H Vasanthakumar was admitted on August 10 with #COVID19 infection. He was treated in Critical Care Unit for severe COVID pneumonia. Despite all active medical measures his condition deteriorated gradually due to COVID complication & passed away today: Apollo Hospitals, Chennai https://t.co/36aTfrEfV4
— ANI (@ANI) August 28, 2020
लोकसभा सांसद एच वसंतकुमार जी के निधन से दुखी हूं- पीएम मोदी
लोकसभा सांसद एच वसंतकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, लोकसभा सांसद एच वसंतकुमार जी के निधन से दुखी हूं। व्यापार और सामाजिक सेवा के प्रयासों में उनकी प्रगति उल्लेखनीय थी। बातचीत के दौरान मैंने हमेशा तमिलनाडु की प्रगति के प्रति उनके जुनून को देखा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति:।
Saddened by the demise of Lok Sabha MP Shri H. Vasanthakumar Ji. His strides in business and social service efforts were noteworthy. During my interactions with him, I always saw his passion towards Tamil Nadu’s progress. Condolences to his family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/SmuAK8ufAx
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2020
कांग्रेस ने जताया दुख
श्री एच वसंतकुमार के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। वह एक कट्टर कांग्रेसी, सच्चे नेता और प्रिय सांसद थे। दुःख की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
We are deeply saddened by the untimely demise of Shri H. Vasanthakumar. A staunch Congressman, true leader of the people & beloved MP.
— Congress (@INCIndia) August 28, 2020
He will be sorely missed by all members of the Congress party & his followers. Our prayers are with his family in this time of grief. pic.twitter.com/BU49MrbNXg
राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कन्याकुमारी से पार्टी के लोकसभा सदस्य एच वसंतकुमार के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया एवं उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'कोविड-19 के कारण कन्याकुमारी से सांसद एच वसंतकुमार के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। लोगों की सेवा करने की कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उनके परिजन और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'
The news of Kanyakumari MP, Shri H Vasanthakumar’s untimely demise due to Covid-19 has come as a shock.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2020
His commitment to the congress ideology of serving the people will remain in our hearts forever.
Heartfelt condolences to his friends and family members. pic.twitter.com/oqhrfQXEUD
कांगेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी वसंतकुमार के निधन पर दुख प्रकट किया। वसंतकुमार दो बार विधायक भी रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे।