फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guru Ravidas Jayanti: President Kovind urges people to pursue path of love, equality

गुरु रविदास जयंती आज: राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने महिलाओं संग कीर्तन में बजाया मंजीरा

Wed, 16 Feb 2022 09:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 16 Feb 2022 09:20 AM IST
सार

संत रविदास 15 वीं से 16वीं शताब्दी के बीच देश के भक्ति काल से जुड़े थे। उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उन्हें 21वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक माना जाता है।

विज्ञापन
Guru Ravidas Jayanti: President Kovind urges people to pursue path of love, equality
करोल बाग स्थित रविदास विश्राम धाम मंदिर में कीर्तन में शामिल हुए पीएम मोदी - फोटो : twitter

विस्तार

देश आज गुरु रविदास की जयंती मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में महान संत द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्रेम, सौहार्द व समानता पर आधारित समाज के निर्माण का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर दिल्ली के करोल बाग स्थित श्री रविदास विश्राम धाम मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पीएम ने मंदिर में कीर्तन कर रही महिलाओं के बीच बैठकर मंजीरा भी बजाया।

विज्ञापन


संत रविदास 15 वीं से 16वीं शताब्दी के बीच  देश के भक्ति काल से जुड़े थे। उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उन्हें 21वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक माना जाता है। आज ही माघ पूर्णिमा भी है। इस मौके पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि संत रविदास ने प्रेम और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'संत रविदास जयंती की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास जी ने बिना किसी भेदभाव के प्रेम और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आइये हम सभी गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समानता, सद्भाव और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


करोल बाग मंदिर में पीएम मंजीरा बजाते हुए, देखें वीडियो
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed