फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gun-toting Balangir youth keen to see lover takes family hostage in Odisha

ओडिशा: लड़की से मिलने के लिए सिरफिरे युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, रिश्तेदारों को 6 घंटे तक बनाया बंधक

Wed, 16 Jun 2021 07:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Jun 2021 07:55 PM IST
सार

ओडिशा में एक सिरफिरे युवक ने प्रेमिका से मिलने के लिए ऐसी करतूत की जिससे सुनने वाले भी सहम जाएं। युवक ने प्रेमिका से मिलने उसके रिश्तेदार के घर पर पहुंचा और 6 घंटों तक लोगों को बंधक बनाकर रखा। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से युवक को पकड़ा। 

विज्ञापन
Gun-toting Balangir youth keen to see lover takes family hostage in Odisha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा में एक युवक ने ऐसी करतूत की जिससे परिवार के लोग और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सिरफिरा युवक बंदूक लेकर कथित प्रेमिका से मिलने उसके चाचा के घर पहुंच गया। इतना ही नहीं युवक ने परिवार के तीन लोगों को बंधक भी बना लिया। युवक का हाईवोल्टज ड्रामा 6 घंटे तक चलता रहा। हालांकि, पुलिस की दखल के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।    
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे बलांगीर में एक इंटरनेट कैफे का मालिक बिक्रम पांडा देसी पिस्टल लेकर शांतिपाड़ा इलाके में स्थित प्रेमिका के चाचा के घर पहुंचा और उससे मिलने की जिद करने लगा। परिवार के लोगों ने जब इनकार किया तो उसने लड़की के चाचा, चाची और उसके भाई को बंदूक की नोंक पर एक कमरे में बंद कर दिया और हॉल में बैठकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक ने लड़की से नहीं मिलाने पर खुद को आत्महत्या करने की धमकी भी दी।  
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को कब्जे में लिया
पुलिस के मुताबिक, घर में फंसे परिवार के लोगों ने फोन कर बंदूकधारी के घर में घुसने की सूचना दी। बलांगीर एसपी नितिन कुसालकर ने कहा कि एक टीम मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की। एसपी ने बताया कि युवक पहली मंजिल के हॉल में बैठकर चिल्ला रहा था। पुलिस ने उस युवक से बातचीत करने की कोशिश की, यहां तक कि पुलिस की टीम ने मोबाइल पर मेरे से भी बात कराने की कोशिश की, लेकिन वह बात करने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है लड़की
अचानक, उसने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिससे घर में बंद परिवार के सदस्य बुरी तरह से डर गए, लेकिन चौथे राउंड की गोली चलाने से पहले ही पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी नितिन कुसालकर ने कहा कि लड़की मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। बलांगीर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर उसका गांव है, वह गांव से ड्यूटी करने के लिए रोज आती-जाती है। कभी-कभी शहर में अपने चाचा के घर पर भी रुकती है, इसलिए युवक ने लड़की के चाचा के घर पर आकर यह ड्रामा किया। वहीं लड़की के चाचा ने बताया कि उसने आज तक इस युवक को इस इलाके में नहीं देखा। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने पिस्टल कहां से खरीदी और कब से वारदात की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed