{"_id":"56e658df4f1c1b594a8b4635","slug":"gulam-nabi-azad-explain-over-comparison-between-rss-and-isis-in-parliament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संघ की आईएस से तुलना पर आजाद की सफाई, जेटली ने ली चुटकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संघ की आईएस से तुलना पर आजाद की सफाई, जेटली ने ली चुटकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:59 AM IST
सार
- आजाद के बयान पर संसद में हंगामा, माफी की मांग
- बयान की सीडी सदन को कराई मुहैया
- अरुण जेटली ने आजाद की सफाई पर ली चुटकी
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान पर सोमवार संसद में जमकर हंगामा हुआ जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिल स्टेट (आईएसआईएस) से की थी। आईएस एक ऐसा आतंकी संगठन है जिसने इस्लाम की स्थापना की नाम पर कई देशों में जनसंहार करने का काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा ने संसद में यह मांग की कि गुलाम नबी आजाद अपने उस बयान के लिए सदन के सामने माफी मांगे। भाजपा की मांग पर आजाद ने माफी तो नहीं मांगी लेकिन उन्होंने अपनी सफाई पेश की और उस कार्यक्रम की सीडी भी मुहैया कराई जिसमें उन्होंने यह बयान दिया था।
विज्ञापन
आजाद ने सदन को बताया कि उन्होंने कभी भी आरएसएस की तुलना आईएसआईएस से नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनका मतलब सिर्फ इतना था कि वो हर उस संगठन का विरोध करते हैं जो आईएसआईएस जैसी सोच रखता है जाहे वह आरएसएस ही क्यों न हो।
विज्ञापन
Trending Videos
अरुण जेटली
- फोटो : PTI
गुलाम नबी आजाद ने सीडी की कॉपी देते हुए कहा कि अगर उनके सदन के अंदर दिए बयान और सीडी के बयान में कोई अंतर हो तो भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकती है।
आजाद की इस सफाई के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की इज्जत करता हूं। वह सदन और उसके बाहर हमेशा एक तहजीब के साथ अपनी बात रखते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में वह थोड़ा सा फिसल गए।'
जेटली ने कहा कि यह पूरे देश को पता है कि आईएसआईएस किस काम के लिए जाना जाता है। दूसरे धर्मों के प्रति उनका क्या व्यवहार है यह किसी से छिपा नहीं है। वह दूसरे धर्म के महिलाओं के साथ क्या बर्ताव करते हैं इसके कई दस्तावेज मौजूद हैं, ऐसे में किसी दूसरे संगठन की तुलना आईएसआईएस से करना कहीं से भी उचित नहीं है।