प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात का दौरा करेंगे। वे यहां कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। अपने अहमदाबाद दौरे पर पीएम साबरमती नदी पर बने अटल पुल का भी उद्धाटन करने वाले हैं। यह पुल पैदल यात्रियों के लिए है। हालांकि, इससे पहले ही पीएम ने इस पुल की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों को खूबसूरत बताते हुए लिखा- "अटल पुल दर्शनीय लगता है!"
2 of 4
अटल ब्रिज।
- फोटो : Narendra Modi
इस पुल का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। एलईडी रोशनी से सजाए गए इस पुल का डिजाइन काफी आकर्षक है और इसमें इंजीनियरिंग का कौशल देखा जा सकता है।
3 of 4
अटल ब्रिज।
- फोटो : Narendra Modi
अटल पुल 74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है। यह पुल साबरमती नदी पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बनाया गया है। इस फुटओवर ब्रिज पर पैदल यात्रियों के साथ-सथ साइकिल सवारों को पूर्व और पश्चिम तट के बीच आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
4 of 4
अटल ब्रिज।
- फोटो : Narendra Modi
2600 टन वजन के लोहे के पाइप स्ट्रक्चर से बने इस पुल की लंबाई कुल 300 मीटर है। वहीं, दोनों सिरों से चौड़ाई 10 मीटर के करीब है। पुल बीच में करीब 14 मीटर तक चौड़ा हो जाता है। इसकी छत रंगीन कांच से डिजाइन की गई है। इस पुल में लकड़ी और ग्रेनाइट का फर्श है। प्लांटर्स, स्टेनलेस स्टील और कांच की रेलिंग पुल को आकर्षित बनाती है। यहां पर कैफेटेरिया और बैठने की उचित व्यवस्था है।