फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Two tourists among 6 fined for trespassing into reserved Gir forest area to watch lions

Gujarat: बिना अनुमति के शेरों को देखने के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में घुसे छह लोग, 1.75 लाख का लगा जुर्माना

Sun, 27 Aug 2023 05:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 05:27 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात के अमरेली जिले में आरक्षित गिर वन क्षेत्र में कथित तौर पर प्रवेश करने के दो पर्यटकों और चार अन्य लोगों पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि ये सभी एशियाई शेरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए बिना अनुमति के आरक्षित वन क्षेत्र में घुसे।

विज्ञापन
Gujarat: Two tourists among 6 fined for trespassing into reserved Gir forest area to watch lions
शेर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के अमरेली जिले में आरक्षित गिर वन क्षेत्र में कथित तौर पर प्रवेश करने के दो पर्यटकों और चार अन्य लोगों पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि ये सभी एशियाई शेरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए बिना अनुमति के आरक्षित वन क्षेत्र में घुसे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

गिर पूर्व के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) राजदीपसिंह जाला ने बताया कि इन छह लोगों में से तीन स्थानीय और एक होटल व्यवसायी हैं जिन्होंने बिना अनुमति के सरसिया रेंज वन के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद पर्यटकों के लिए शेरों को देखने की व्यवस्था की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाला ने बताया कि यह घटना करीब तीन सप्ताह पहले सामने आई, जिसके बाद तीन स्थानीय लोगों को कुछ पर्यटकों को अवैध रूप से आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश करने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत अतिक्रमण के अपराध के लिए प्रत्येक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के बाद तीन और लोगों को पकड़ा गया और इस अपराध के लिए उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने कहा, 'ये पर्यटक शेरों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से वन क्षेत्र में घुसे थे। हमने लगभग तीन सप्ताह पहले तीन लोगों पर जुर्माना लगाया था, और आगे की जांच में तीन और व्यक्तियों का पता चला जो अवैध रूप से जंगल में प्रवेश करने वाले समूह का हिस्सा थे।'
 

उन्होंने कहा, 'जब हमने तीन सप्ताह पहले पकड़े गए स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने घटना के एक पर्यटक और वाणिज्यिक एंगल का खुलासा किया। इसके बाद हमने तीन दिन पहले दो पर्यटकों और एक होटल व्यवसायी को पकड़ा और हमने उन पर जुर्माना लगाया।' उन्होंने कहा कि इस अपराध में और लोगों के शामिल होने की संभावना है।
 

2020 की जनगणना के अनुसार, गुजरात में 674 शेर थे, जो 2015 की जनगणना की तुलना में इसकी आबादी में 29 फीसदी की वृद्धि है। 2020 की जनगणना के अनुसार, राज्य में कुल 206 शेर, 309 शेरनियां, 130 शावक और 29 अज्ञात बड़ी बिल्लियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed